प्रयागराज में हुई झमाझम बारिश:लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से मिली राहत

# ## Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com) प्रयागराज में बुधवार की सुबह 10:00 बजे झमाझम बारिश हुई। थोड़ी देर तक काफी तेज हवाएं चलीं और हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से इस बारिश ने थोड़ी राहत दी है। मौसम खुशगवार हो गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस पुरे सप्ताह ऐसे ही दिन में एक-दो बार गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

तापमान में भी 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

कई दिनों से लगातार तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। इससे भादो में भी जेठ जैसी गर्मी का एहसास हो रहा था। ऊपर से आद्रता अधिक होने के कारण पसीने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। प्रयागराज में इस बार अपेक्षा के अनुरूप बहुत कम बारिश हुई है। इससे भी गर्मी लोगों को लगातार परेशान कर रहे थे। अभी भी लोग एसी और कूलर चलाने पर मजबूर हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। फिलहाल बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा नरम हुआ है। अधिकतम तापमान घटकर 38 डिग्री से 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। 12 सितंबर तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास के अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास आकर रुकेगा। 82% के आसपास आकर रुक गई है जबकि 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। बुधवार को 10:00 बजे के आसपास तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।