इस नए स्टार के भोजपुरी गाने ने मचाया तहलका, मिल चुके हैं करोड़ों व्यूज

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर इनके गाने आते ही वायरल हो जाते हैं। फैन्स इन्हें सुनना खूब पसंद करते हैं। ये तीनों नाम जिस भी गाने से जुड़े हों उसका हिट होना तय माना जाता है। गानों में सबसे ज्यादा व्यूज मिलने के मामले में कोई इन्हें टक्कर नहीं दे सकता है। लेकिन अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नया नाम सामने आ चुका है। हाल ही में रिलीज हुआ एक गाना बिना किसी बड़े नाम के भी सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है। इस गाने का नाम ‘बरदास नाही होला’ है और इसे गोलू गोल्ड ने अपनी आवाज दी है।

इस गाने को एक महीने से भी कम समय में एक करोड़ से भी ऊपर व्यूज मिल चुके हैं। लोग इनका यह गाना खूब पसंद कर रहे हैं। अभी तक इस गाने को यूट्यूब पर 11,561,495 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को प्रभू विष्णुपुरी ने लिखा है और संगीत दिया है प्रियांषू सिंह ने। यह भोजपुरी गाना इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है।