विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिशंकरीय वाटिका की स्थापना की गई : महापौर

Lucknow
  • विश्व पर्यावरण दिवस को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री  के जन्मदिवस के अवसर पर  महापौर द्वारा हरिशंकरीय वाटिका की स्थापना की गई, शहर में वृहद रूप से किया गया वृक्षारोपण

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर में नगर निगम लखनऊ द्वारा महापौर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न पार्को में वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  विश्व पर्यावरण दिवस के साथ-साथ  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के 51वें जन्म दिवस के अवसर पर  महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 10 स्थित पार्क में हरिशंकरीय वाटिका की स्थापना की गयी। हरिशंकरीय वृक्ष की स्थापना मुख्यतः पीपल, बरगद व पाकड़ के वृक्ष के पौधे को एक साथ रोपित कर किया जाता है। यह पौधे एक साथ अपनी वृद्धि करते हुए तीनो तने एक साथ जुड़ कर वृक्ष बनते है। मुख्यमंत्री  के नाम से उक्त हरिशंकरीय वृक्ष रोपित करते हुए विश्व के पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ मुख्यमंत्री  के दीर्घायु की कामना भी की गयी।  वृक्षारोपण कार्यक्रम में महापौर  के साथ-साथ अपर नगर आयुक्त अवनीन्द्र कुमार व उद्यान अधीक्षक  गंगाराम गौतम उपस्थित रहे।

नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण तथा शहर की हरियाली में वृद्धि हेतु शहर में विभिन्न वार्डो के 51 पार्को में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके कार्यक्रम के अंतर्गत पार्को में क्षेत्रीय पार्षद एवं गणमान्य प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में पौधे रोपित कर नागरिको से पर्यावरण के संरक्षण की अपील की गयी।