विद्यावती तृतीय के वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली

Lucknow
  • बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी

विद्यावती तृतीय के वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली
तिरंगा यात्रा को विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाई

YouTube player

(www.arya-tv.com)सरोजनीनगर विधानसभा के क्षेत्रीय भाजपा नेता और विद्यावती तृतीय के वार्ड अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने आज स्वतंत्रता सप्ताह 11 अगस्त से 17 अगस्त के अवसर पर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्ष गांठ पर पूरे देश मे आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें भारत वर्ष के सभी प्रदेशों एवं शहरों में बहुत ही धूम धाम से तिरंगा यात्राएं निकाल कर आजादी का उत्सव मनाया जा रहा है इसी क्रम में हमारे लोकप्रिय विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा क्षेत्र में आम जनता को प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए कहा गया है। जिससे प्रेरित होकर हमारे क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से निकाली गयी।

यह यात्रा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी के घर से शुरू होकर, आशियाना चौराहा, सेक्टर आई, खजाना मार्केट होते हुए पकरी के पुल आदि स्थानों से होकर अपने स्थान तक पहुंची। इस तिरंगा यात्रा में प्रभारी राजेश कुमार चौधरी, नगर मंत्री मनीष शुक्ला, वार्ड अध्यक्ष एवं संयोजक सुनील कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य बृजेश कुमार मिश्रा उर्फ पंडित जी, एडवोकेट अविनाश मिश्रा, रमेश शर्मा, रमा शंकर दुबे, अजेन्द्र पाण्डेय, रिंकू पाण्डेय पूर्व महामंत्री युवा मोर्चा, अरूण शर्मा, शिखर त्रिवेदी, महेश सिंह, सच्चिदानन्द पाण्डेय, नीता दीक्षित अध्यक्ष महिला मोर्चा, सविता गोयल के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • तिंरगा यात्रा को विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाई

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा ने इस तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की।