धर्म परिवर्तन कराकर जबरन निकाह करने वाला आबिद अरेस्ट:हाथ में कलावा और माथे पर तिलक

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com) बरेली में जबरन धर्म परिवर्तन कराने और हत्या की धमकी देकर निकाह करने वाले आबिद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आबिद ट्रक चालक है, दिसंबर 2018 में बरेली की रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका का अपहरण किया। उसके बाद आरोपी ने अपने घर पर बंधक बनाकर महिला से दरिंदगी की। महिला के विरोध करने पर पूरे परिवार ने जबरन धर्म परिवर्तन कराया।

जिसके बाद बाद पीड़िता से जबरन निकाह किया और फिर आबरु लूटी। यही नहीं,आरोपी आबिद के पिता ने हलाला बोलकर महिला से जबरन शारीरिक सम्बंध बनाए। सुभाषनगर पुलिस ने आबिद पुत्र रजा निवासी मल्हपुर थाना भुता को अरेस्ट कर लिया है।

हाथ में कलावा और माथे पर तिलक

आबिद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मैं ट्रक चालक हूं। करीब 5 साल पहले महिला ब्यूटी पार्लर पर जाती थी। मैं लगातार एक महीने तक पीछा करता रहा। पता चला कि ब्यूटी पार्लर महिला का खुद का है। उस समय महिला की उम्र 25 साल की रही होगी। पता करने पर पता चला कि वह अनमैरिड है।

आगे आबिद ने बताया कि मैं जान बूझकर हाथ में कलावा बांधता था और माथे पर बड़ा सा तिलक लगाता था। ब्यूटी पार्लर के पास आने जाने लगा। वहां चाय की दुकान पर दिन भर बैठा रहता था। शाम के समय महिला जब आती जाती तो उससे बातचीत होने लगी। महिला ने पूछा तो मैने बताया कि दिल्ली में मेरी खुद की गाड़ी चलती है।

मौलवी से ताबीज बनवाया

आबिद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मैने एक मौलवी से ताबीज बनवाया था। जब महिला चाय पीती थी तो वह उसकी चाय में डुबो दिया, महिला को पता नहीं चला। उसके कुछ समय बाद वह चलने को तैयार हो गई। मैने होटल में ले जाकर महिला के साथ रेप किया, उसके बाद उसे घर ले गया। जब उसे पता चला कि तुम मुस्लिम हो तो मैने कहा हां। उसके बाद उसे घर से नहीं जाने दिया। परिवार के साथ मिलकर पहले धर्म परिवर्तन कराया और फिर जबरन निकाह कराया।

हलाला बोलकर लूटी आबरु

आबिद ने कहा कि हमारे धर्म में हलाला को ज्यादा मानते हैं। इसलिए आबिद ने पीड़िता पर हलाला के लिए दबाव बनाया। महिला ने विरोध किया तो युवक के पिता मोहम्मद रजा ने महिला से हलाला बोलकर जबरन सम्बंध बनाए। महिला ने बरेली के सुभाषनगर थाने में उत्पीडन करने, शादी का झांसा देकर बंधक बनाने, बलात्कार करना, जबरदस्ती निकाह कर घर में बंधक बनाकर रखने, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में 22 मई को केस दर्ज कराया। अभी चार अन्य आरेापी फरार हैं।