महिलाओं को मौका:नेस्ले इंडिया में बढ़ रही महिला कर्मचारियों की संख्या

# Business

(www.arya-tv.com)FMCG कंपनी नेस्ले इंडिया में महिला कर्मचारियों की संख्या में बढ़ रही है। नेस्ले इंडिया अपनी कंपनी में लगातार महिला कर्मचारियों को नियुक्त कर रही है। फिलहाल कंपनी में 23% महिला कर्मचारी काम कर रही हैं। 2020 में नए कर्मचारियों में 42% महिलाओं की नियुक्ति की गई थी।

फिलहाल 23% महिला कर्मचारी
नेस्ले इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायण ने बताया कि उनकी कंपनी में फिलहाल 23% महिला कर्मचारी हैं और इससे आगे की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने 2015 में कंपनी जॉइन की थी तब 15 से 16% महिलाएं कंपनी में थी, हमने इसे बढ़ाकर 23% किया है।

अभी देश में नेस्ले इंडिया के 8 प्लांट हैं
सुरेश नारायण ने बताया कि नेस्ले इंडिया के देश में 8 प्लांट हैं, जो कि बहुत जल्द 9 हो जाएंगे। इसी के साथ कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 7,700 हो जाएगी। 2020 में नए कर्मचारियों में 42% तक महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। गुजरात के साणंद में स्थित नेस्ले इंडिया के नए प्लांट में 62% महिला कर्मचारियों का स्टाफ रहेगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द एक नया बदलाव होने जा रहा है। साणंद स्थित प्लांट का काम पूरा होने वाला है। कंपनी इस प्लांट में 700 करोड़ रुपए तक का इन्वेस्टमेंट कर रही है।

2,600 करोड़ रुपए निवेश की योजना
नारायण ने आगे बताया कि नेस्ले इंडिया अपने सभी प्लांट्स में अब तक लगभग 300 करोड़ रुपए तक इन्वेस्ट कर चुकी है। हम आने वाले 4 साल में लगभग 2,600 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। नेस्ले इंडिया ने सरकार को प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव (PLI) स्कीम पर मंजूरी के लिए प्रोपोजल भेजा है। लेकिन फिलहाल इस पर कोई रिप्लाई नहीं आया है।