गोविंदा को पसंद आया विनय आनंद का नया अलबम

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को अपने भांजे विनय आनंद का नया अलबम बेहद पसंद आया है। गोविंदा के भांजे विनय आनंद और सिंगर देवी का नया अलबम ‘सईंया बनाद बेबी डॉल हो’ यूट्यूब पर हो रहा वायरल है। यह अलबम कुछ दिनों पहले ही फ्लाइंग हॉर्स म्यूजिक इंटरटेंमेंट पर रिलीज हुआ था, जिसमें विनय आनंद की भी भागीदारी है।

विनय ने बताया कि वे अपने सक्सेस से खुश हैं और खासकर देवी को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने फ्लाइंग हॉर्स म्यूजिक इंटरटेंमेंट के लिए अपनी आवाज दी। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले जब यह गाना तैयार हो रहा था, तब उन्होंने इसे अपने मामा गोविंदा को सुनाया था। गाना सुनाने का मकसद ये भी था कि इस गाने में उनके नाम का भी जिक्र हुआ है। गाना सुनकर गोविंदा ने उन्हें शाबासी दी और कहा कि वह उनका नाम ले सकते हैं। यह उनका हक है। साथ ही उन्होंने इस गाने के लिए शुभकामनाएं भी दी।

विनय आनंद ने बताया कि इस गाने के सक्सेस के बाद वे देवी के साथ कई और नए अलबम लेकर आने वाले हैं। उनकी इच्छा है कि वे फ्लाइंग हॉर्स म्यूजिक इंटरटेंमेंट से भोजपुरी के दूसरे सुपर स्टार सिंगर पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, दिनेशलाल यादव निरहुआ और मनोज तिवारी जैसे लोगों को भी जोड़े।