‘गोविंदा का अफेयर? सवाल सुन कश्मीरा शाह ने दिया दो टूक जवाब, कहा- मैं सुनीता के साथ हूं

# ## Fashion/ Entertainment

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सुनीता ने गोविंदा पर उन्हें चीट करने का आरोप लगाया. यहां तक की कोर्ट में तलाक की अर्जी भी डाल दी थीं. लंबे समय से गोविंदा और सुनीता के बीच का ये विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है. पैपराजी भी गोविंदा के अफेयर पर सवाल पूछते नजर आते हैं. इस विवाद पर अब कश्मीरा शाह ने चुप्पी तोड़ी है. गोविंदा कश्मीरा के मामा सुसर और सुनीता मामी सास लगती हैं. मीडिया के सामने कश्मीरा ने खुलकर सुनीता का साथ दिया है.कश्मीरा शाह ने अपने मामा-ससुर की पत्नी यानी सुनीता आहूजा का समर्थन किया है.सुनीता और उनके पति, अभिनेता गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रहे विवाद के बीच कश्मीरा ने कहा कि वह मौजूदा हालात में अपने परिवार के साथ खड़ी रहेंगी.

गोविंदा-सुनीता विवाद पर कश्मीरा का जवाब

सोमवार रात कश्मीरा एक्टर अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी के बाहर नजर आईं. इस दौरान पैपराजी ने उनसे गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चल रही खबरों पर सवाल किया. यह सवाल सुनकर कश्मीरा नाराज हो गईं और उन्होंने पैपराजी से इस कपल को अकेला छोड़ने की अपील की है. हालांकि, उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, जब उन्होंने एक-दूसरे को छोड़ दिया है, तो आप उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ देते? आप यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं? कश्मीरा ने आगे कहा, मैं सुनीता के साथ हूं. उन्होंने पहले कभी अपनी आवाज नहीं उठाई. उन्होंने कभी नहीं कहा कि यह गलत है या वह गलत है. लेकिन अगर वह आज ऐसा कह रही हैं, तो जरूर कुछ गलत हुआ होगा. उन्होंने आगे कहा, मैं अपने परिवार की सभी महिलाओं के साथ खड़ी रहूंगी. चाहे कुछ भी हो, मैं अपने परिवार की रक्षा करूंगी.

कृष्णा अभिषेक ने दिया था ऐसा रिएक्शन

कश्मीरा से पहले उनके पति कृष्णा अभिषेक भी गोविंदा और सुनीता के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. पैपराजी से बातचीत में कृष्णा ने कहा था, घर की बात घर में रहनी चाहिए. मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है कि बाकी लोग इस बारे में इतनी बातें कर रहे हैं, पता नहीं क्यों. उन्होंने कहा कि गोविंदा उनके मामा हैं, इसलिए वह अपनी तरफ से इस मामले पर कभी बात नहीं करेंगे. कृष्णा ने कहा, मैं अपनी मामी से बहुत प्यार करता हूं और मामा से भी. बस भगवान करे सब कुछ ठीक हो जाए.