सर्दियों में बरेली एयरपोर्ट से हफ्ते में 14 राउंड ट्रिप, चार शहरों के लिए उड़ानें

# ## Bareilly Zone

सर्दियों में बरेली से हवाई सफर करने वालों के लिए चार शहरों के लिए उड़ानों की सुविधा मिलेगी। नए विंटर शेड्यूल में बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, जेवर और बेंगलुरु के लिए सप्ताह में 14 राउंड ट्रिप निर्धारित की गई हैं। यानी सात दिनों में विमानों की कुल 28 बार आवाजाही होगी। रविवार को सबसे ज्यादा तीन राउंड ट्रिप संचालित होंगी, जबकि शनिवार को यात्रियों के पास केवल बेंगलुरु की उड़ान का विकल्प रहेगा।

दिल्ली के लिए रविवार, मंगलवार और गुरुवार को उड़ान

विंटर शेड्यूल के मुताबिक, दिल्ली के लिए रविवार, मंगलवार और गुरुवार को विमान संचालित होगा। इस रूट पर फ्लाइट का निर्धारित समय दोपहर 3:35 बजे से शाम 4:15 बजे तक है। बेंगलुरु के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान मिलेगी। इस रूट पर विमान का समय दोपहर 1:10 बजे से 1:50 बजे तक निर्धारित है।

मुंबई और जेवर के लिए चार-चार दिन उड़ान

मुंबई के नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को विमान संचालित होगा। इस रूट पर उड़ान का समय दोपहर तीन बजे से 3:35 बजे तक रखा गया है। जेवर एयरपोर्ट के लिए भी रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट मिलेगी। इस रूट पर विमान सुबह 10:25 बजे से 11:15 बजे तक निर्धारित है।

रविवार को सबसे ज्यादा विमानों की आवाजाही

सप्ताह के अलग-अलग दिनों में उड़ानों की संख्या भी तय की गई है। रविवार को तीन राउंड ट्रिप के साथ विमानों की छह बार आवाजाही होगी। सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को दो-दो राउंड ट्रिप निर्धारित हैं। शनिवार को केवल एक राउंड ट्रिप होगी। इस तरह पूरे सप्ताह में कुल 14 राउंड ट्रिप के तहत विमानों की 28 बार आवाजाही होगी।नए शेड्यूल से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में सहूलियत मिलेगी। हालांकि, टिकट बुक कराने से पहले संबंधित एयरलाइन से उड़ान के दिन और समय की पुष्टि करना जरूरी है।