पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने रामस्वरूप सिंह यादव की 89वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Lucknow
  • धीरज तिवारी (मोहनलालगंज)

मोहनलालगंज, लखनऊ। शनिवार को पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने अपने विधान सभा क्षेत्र मोहनलालगंज के ग्राम सभा समेसी में समाजवादी नेता स्वo दादा रामस्वरूप सिंह यादव की 89वीं जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दादा रामस्वरूप सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दुग्ध संघ अध्यक्ष रह चुके थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा श्रवण कुमार यादव, नगर अध्यक्ष उमेश यादव, एसो बीo एनo इण्टर कॉलेज संस्थापक सन्तराम यादव, पूर्व प्रधान कुलदीप यादव, कोषाध्यक्ष संतराम रावत, जिला उपाध्यक्ष अशर्फी लाल धीमान, हरीशंकर रावत, एडवोकेट अंकित सिंह, अंजू यादव, सीमा, राहुल सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे जिन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की और दादा जी की जयंती मनाई।