प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को पूर्व मुख्यमंत्री ने भेजा लैपटाप

Lucknow UP

सिधौली (सीतापुर)।हाई स्कूल में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आयुष को सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भेजे गए लैपटॉप पूर्व विधायक मनीष रावत द्वारा छात्र दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने छात्र आयुष मिश्रा पुत्र सत्येंद्र प्रकाश मिश्रा निवासी नरोत्तम नगर उत्तरी सिधौली को हाई स्कूल परीक्षा 2020 में शीर्ष स्थान प्राप्त किए जाने पर लैपटॉप पूर्व विधायक मनीष रावत के माध्यम से भेजा।

मनीष रावत ने कहा छात्रों के भविष्य के रोजगार के लिए हमेशा प्रयासरत रही है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार में बेरोजगारी बढ़ रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, पूर्व सांसद सुशीला सरोज, एमएलसी आनद भदौरिया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बिसवां अफ जाल कौशर, चित्रकेश यादव, अमित सिंह, उद्देश्य निगम, संजय प्रकाश सिंह, पीयूष शुक्ला, रिजवान अली, दिवाकर प्रजापति आदि समाजवादी कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित रहे।