लखनऊ आने वाली फ्लाइट को भेजना पड़ा बनारस, मुंबई से लखनऊ आ रही थी आकाश की एयरलाइंस

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) खराब मौसम की वजह से मंगलवार को लखनऊ आने वाली फ्लाइट को बनारस भेजना पड़ा। इसकी वजह से यात्रियों को करीब तीन घंटे देर से लखनऊ पहुंचाया गया। मंगलवार को मुंबई से लखनऊ आ रही उड़ान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। आकाश की एयरलाइंस मुंबई से लखनऊ आ रही थी। इससे पहले खराब मौसम के कारण सोमवार को तीन उड़ानों को लखनऊ में लैंड कराना पड़ा था।

मुंबई से लखनऊ आने वाली आकाशा एयरलाइंस की उड़ान क्यूपी 1123 मंगलवार को अपने तय समय दोपहर 01:50 बजे उड़ी। इसको चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शाम 03:50 बजे लैंड करना था। लेकिन इस दौरान लखनऊ में मौसम खराब हो गया और तेज बारिश होने लगी। इस दौरान काले बादलों की वजह से दृश्यता भी काफी कम हो गई। जिसके कारण उड़ान को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद वहां से यह फ्लाइट शाम 06:24 बजे उड़ी और लखनऊ शाम 07:10 बजे पहुंची। इस दौरान फ्लाइट में 124 यात्री सवार थे।

दिल्ली की फ्लाइट को लखनऊ में लैंड कराया गया था

सोमवार ऐसे ही दिल्ली में मौसम खराब था। ऐसे में काठमांडू, झारसुगड़ा(ओडिशा) व डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही उड़ानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। उसके बाद मौसम सही हुआ तो उनको लखनऊ से दोबारा दिल्ली के रवाना किया गया। सोमवार की शाम लगातार तीन फ्लाइट के साथ ऐसा करना पड़ा।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को उतारा गया

इंडिगो एयरलाइंस की डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 6 E-6604 को डायवर्ट कर अमौसी एयरपोर्ट लाया गया। यह फ्लाइट एयरपोर्ट पर शाम करीब 6 बज के 20 मिनट पर पहुंची। जब मौसम सही हुआ तो एक घंटे 7 मिनट बाद उसको 7 बज के 27 मिनट पर लखनऊ से दिल्ली के लिए रवना पड़ा। एक घंटे तक 100 से ज्यादा यात्रियों को लखनऊ में रूकना पड़ा।

उसके अलावा स्पाइस जेट की उड़ान संख्या SG-8942 झारसुगड़ा(ओडिशा) से नई दिल्ली जा रही थी। इसको भी दिल्ली में उतारने से मना कर दिया गया। उसके बाद आनन- फानन में इसको शाम 6 बज के 6 मिनट पर लखनऊ में लैंड कराया गया। इसको करीब एक घंटे 40 मिनट बाद मौसम ठीक होने के बाद शाम 7 बज के 47 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। उसके बाद नेपाल की राजधानी काठमांडू से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-0216 शाम 5 बज के 31 मिनट पर लखनऊ में उतारा गया और इनको 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना किया गया।