भाजपा की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक जारी, जानेें रक्षा मंत्री ने कौन सी गिनाईं उपलब्धियां

Lucknow

लखनऊ(www.arya-tv.com) भारतीय जनता पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ​किया जा रहा है। बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक का खास महत्व है।

सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कार्यसमिति का उद्घाटन किया। इसके बाद होने वाले सत्रों में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहे हैं। राजनीतिक प्रस्ताव में मोदी सरकार की छह वर्ष की उपलब्धियां, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को शामिल किया गया।

योगी सरकार की ओर से चार साल में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, गरीब कल्याण के क्षेत्र में लागू योजनाओं को भी राजनीतिक प्रस्ताव में शामिल कर मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, गरीब मां की कोख से पैदा हुआ व्यक्ति भाजपा में ही अध्यक्ष व प्रधानमंत्री बन सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता पद व कद की सीमा से परे है, उसे इसमें बांधा नहीं जा सकता। आगे कहा कि, कहा कि व्यक्ति कद उसके पद के कारण बड़ा नहीं होता बल्कि उसकी कृतियों के कारण होता है।

कहा कि निःस्वार्थ भाव से परिश्रम करे, इसी से प्रतिष्ठा हासिल होती है। उसे सम्मान हासिल होगा जो पद पर बैठे व्यक्ति को शायद ही अर्जित हो। इसलिए मांगना नहीं परिश्रम करते रहना चाहिए। भाजपा अन्य पार्टियों से अलग है, कुछ एक दो लोगों की वजह से भाजपा का मूल्यांकन नहीं हो सकता। आज हम विश्व के सबसे बड़े दल हैं।