रामपुर : हसमत गंज में दो गुटों में विवाद में फायरिंग, मुकदमा दर्ज

# ## UP

अजीम नगर थाना क्षेत्र में दो गुटों में विवाद हो गया। मामला बड़ा तो मारपीट होने लगी। इस दौरान एक गुट के युवाओं ने फायरिंग की तो खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 मामला अजीमगर थाना क्षेत्र के हसमत गंज गांव का है। गांव निवासी निवासी कुछ युवकों में कोसी बैराज पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद दोनों गुट मारपीट पर उतारू हो गए।मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों गुटों को समझाकर गांव भेज दिया। गांव जाकर एक गुट ने अपने कुछ रिश्तेदारों को बुला लिया।दोपहर बाद दोनों गुटों में फिर से कहासुनी होने लगी। मामले ने तूल पकड़ा तो मारपीट होने लगी। गुटों के समर्थक एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे।

दोनों गुटों की महिलाएं भी एक दूसरे पर हमलावर हो गई।इस दौरान एक गुट द्वारा की गई फायरिंग से गांव में सनसनी फैल गई। गनीमत यह रही के फायर किसी को नहीं लगा।गांव में फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फ़ानन मे चौकी इंचार्ज खौद उत्तम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस को आता देख दोनों गुटों के लोग मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा करने के बाद तीन आरोपी अजय, अनुज और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।