आर्यकुल कॉलेज में फेयरवेल पार्टी 2023 का हुआ आयोजन, शशांक त्रिपाठी और वर्तिका सिंह को चुना गया मिस्टर व मिस आर्य इति 2023 

# ## Education Lucknow

(www.arya-tv.com) आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज ने रविवार को फेयरवेल पार्टी आर्य-इति 2023 का आयोजन किया। जिसमें मिस्टर आर्य इति 2023 शशांक त्रिपाठी और वर्तिका सिंह मिस आर्य इति 2023 चुना गया। फेयरवेल पार्टी की शुरुआत सरस्वती वंदना और आर्यकुल कॉलेज की परंपरा के अनुसार कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह, चेयरमैन के.जी. सिंह, संरक्षक प्रेमलता सिंह, मुख्य अतिथि डाॅ.मुकेश शर्मा आई.ए.एस.राजस्थान सरकार, मीनाक्षी सिंह पोषण वैज्ञानिक यूनीसेफ, मनोज सिंह निदेशक जन शिक्षण संस्थान, डाॅ.स्मृति प्रभारी एल.एम.जे, आर्चाय नरेन्द्र देव कालेज के प्रो.हिषैशी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की।

डॉ. सशक्त सिंह ने दी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की बधाई
आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने फेयरवेल पार्टी में छात्र व छात्राओं को उनके आने वाले उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक और छात्र एक दूसरे के पूरक होते हैं क्योंकि शिक्षक भविष्य का निर्माता होता है। छात्र का भविष्य संवारना या बिगाड़ना उसे जीनियस बनाना यह प्रमुख रूप से शिक्षक और छात्र पर ही निर्भर करता है।

इस अवसर पर कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने विदाई समारोह में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। फेयरवेल पार्टी में आर्यकुल कॉलेज के जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर विद्यार्थियों के माथे पर रोली का तिलक और मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया।

विदाई समारोह में आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज के ग्रुप रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी, उप रजिस्ट्रार हर्ष नारायण सिंह, फार्मेसी विभाग के उप निदेशक डॉ. आदित्य सिंह, पत्रकारिता विभाग की उप निदेशिका डॉ.अंकिता अग्रवाल, शिक्षा विभाग के एचओडी प्रणव पांडेय, शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल एस.सी. तिवारी के साथ अन्य शिक्षकगण, स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहें। समारोह का संचालन बी.फार्म द्वितीय छात्रा प्रियंका सिंह और बी.एड प्रथम की छात्रा सनाया राजपूत ने किया।