बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां पहले हो चुकी हैं घरेलू हिंसा का शिकार, जानें क्या है पूरा मामला

Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) घरेलू हिंसा हमारे देश का एक ऐसा मुद्दा बनता जा रहा है, जिससे हर दूसरी महिला पीड़ित है। लेकिन इसके खिलाफ कुछ ही महिलाएं आवाज उठाती हैं। ऐसे ही अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी अपनी शादी में घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं।

जिसके चलते 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी बेटी पलक के लिए एक भावुक नोट और वीडियो शेयर किया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने घरेलू हिंसा झेल रहीं महिलाओं को इसके खिलाफ आवाज उठाने की भी सलाह दी थी।

श्वेता ने साल 2007 में पहले पति राजा चौधरी से तलाक लेने के बाद अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। दो सालों पहले एक्ट्रेस ने अभिनव के खिलाफ उनपर हाथ उठाने का आरोप लगाया था। श्वेता तिवारी के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं। जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

रश्मि देसाई

‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस रश्मि देसाई हमेशा से ही पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने ‘उतरन’ को-स्टार नंदीश संधू से शादी रचाई थी, लेकिन कुछ सालों में ही दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए थे।

दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद रश्मि ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी शादी काफी एब्यूसिव थी। नंदीश उन पर शक करते थे और उन्हें काम करने से भी रोकते थे।

वाहबिज दोराबजी

एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी ने अपने पति और अभिनेता विवियन डीसेना के खिलाफ घरेलू हिंसा करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस बात को कपल के एक करीबी दोस्त ने भी कन्फर्म किया था।

दोनों की मुलाकात धारावाहिक ‘प्यार की एक कहानी’ के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों ने 2013 में शादी कर ली थी। साल 2016 में तलाक की मांग करने के एक साल बाद दोनों अलग हुए थे।

दीपशिखा नागपाल

टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल अपनी शादीशुदा जिंदगी के चलते काफी सुर्खियों में थीं। एक्ट्रेस ने जीत उपेंद्र से पहली शादी टूटने के बाद मॉडल केशव अरोड़ा से दूसरी शादी रचाई थी।

लेकिन ये शादी भी लंबी नहीं चल सकी। एक्ट्रेस ने अपने पति केशव के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस ने शिकायत करने के बाद भी पति को संभलने का मौका दिया। लेकिन जब फिर भी बात नहीं बनी तो उन्होंने केश से तलाक ले लिया।

मंदाना करीमी

‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने साल 2017 में अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से शादी रचाई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही मंदाना ने पति गौरव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था।

एक्ट्रेस का आरोप था कि गौरव उन्हें काम करने से रोकते थे और उनपर दोस्तों तक से मिलने की पाबंदी लगा रखी थी। इतना ही नहीं कई बार उन्हें घर से भी निकाला जा चुका है। गौरव के माता-पिता भी मंदाना के साथ बुरा व्यवहार किया करते थे, जिससे परेशान होकर मंदाना ने पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया था।