फर्जी शिक्षक को बीएसए दफ्तर के कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

Gorakhpur Zone UP

गोरखपुुर(www.arya-tv.com) गोरखपुर बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बीएसए दफ्तर में फर्जी शिक्षक को दबोच लिया। आरोपी शिक्षक को राजघाट पुलिस को सौंप दिया गया। ब्रह्मपुर विकासखंड के बीईओ की तहरीर पर  फर्जी शिक्षक गामा प्रसाद पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नदुआ ज्ञानपार में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात गामा प्रसाद जांच में फर्जी दस्तावेज की पुष्टि होने पर छह माह पूर्व बर्खास्त हो चुका था।

शिक्षक ने कोर्ट में अपनी बर्खास्तगी को चुनौती देते हुए पक्ष न सुने जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग को शिक्षक का पक्ष सुनकर जांच करने का निर्देश दिया। जांच में दोबारा आरोपित शिक्षक के सभी दस्तावेज फर्जी मिले। इ

सके बाद विभाग ने शिक्षक को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया। बृहस्पतिवार को अपना पक्ष रखने पहुंचे शिक्षक ने कबूल किया उसके सभी दस्तावेज फर्जी हैं। इसके बाद वह भागने लगा। इसी दौरान उसे कर्मचारियों ने पकड़कर राजघाट पुलिस को सौंप दिया।