(www.arya-tv.com)खूबसूरत चेहरे की ख्वाहिश किसे नहीं होती। देश में लोगों को अपनी नाक और दुनिया में पलकें संवारने की चाहत सबसे ज्यादा है। यही वजह है कि यहां 2019 में हुई कुल 1.63 लाख फेस सर्जरी में सबसे ज्यादा 48,936 राइनोप्लास्टी (नाक की सर्जरी) हुईं। इस मामले में हम ब्राजील और तुर्की के बाद दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं।
दुनिया में कुल 40.58 लाख फेस सर्जरी में सबसे ज्यादा 12.59 लाख लोगों ने आईलिड सर्जरी कराई। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एस्थेटिक प्लास्टिक सर्जरी (ISAPS) की रिपोर्ट में ये बातें आई हैं। देश में बोटोक्स इंजेक्शन से खुद को जवान रखने वाले भी 2018 में 1,42,784 के मुकाबले 2019 में करीब 50% घटकर 70,248 रह गए।
वो 8 सर्जरी… जो 10 हजार से 3 लाख रुपए में आपके चेहरे का पूरा नक्शा बदल सकती हैं…
1. ब्रो (भौंहें) लिफ्ट
भौंहों और पलकों के बीच की दूरी बढ़ाई जाती है, ताकि आकर्षक दिखें।
कीमत: 70 हजार रुपए से 1 लाख।
2019 में देश में 6,504 और दुनिया में 2.7 लाख ने कराई। ब्राजील में सबसे ज्यादा।
2. कान की सर्जरी
कुछ लोगों के कान जन्मजात छोटे, कटे या बाहर निकले होते हैं।
कीमत: 1.5 से 2 लाख रुपए।
2019 में देश में 21,648 और दुनिया में 2.9 लाख ने कराई। यहां भी ब्राजील आगे।
3. फेशियल बोन कॉन्टूरिंग
चेहरे की बनावट काफी हद तक सुधारी जा सकती है।
कीमत: 50 हजार-3 लाख रुपए।
2019 में देश में 9,888 और दुनिया में 1 लाख ने कराई। मैक्सिको में सबसे ज्यादा।
4. फैट ग्राफ्टिंग फेस
चेहरे में गड्ढे पड़ जाते हैं। दूसरे हिस्से का फैट चेहरे पर लगाते हैं।
कीमत: 10 से 60 हजार रुपए।
5. आईलिड सर्जरी
पलकों पर चर्बी जमा होने से वे लटक जाती हैं।
कीमत: करीब 1 लाख रुपए।
2019 में देश में 36,528 और दुनिया में 12.6 लाख ने कराई। जापान में सबसे ज्यादा।
6. फेस लिफ्ट
झुर्रियां ठीक कराने के लिए कराई जाती है।
कीमत: 50-80 हजार रुपए।
2019 में देश में 7,488 और दुनिया में 4.5 लाख ने कराई। अमेरिका में सबसे ज्यादाबॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने सर्जरी कराई
बॉलीवुड में तकरीबन सभी एक्ट्रेस ने खुद को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है। इनमें कटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, जाह्नवी कपूर, बिपाशा बसु, अदिति राव हैदरी, वाणी कपूर और श्रुति हसन शामिल हैं। राखी सावंत, मिनिषा लांबा, आयशा टाकिया समेत कई अभिनेत्रियों की सर्जरी के नतीजे बहुत अच्छे नहीं रहे। उनके लुक्स काफी बिगड़ गए, जिन्हें लोग आज भी ट्रोल करते हैं।