कर्मचारी संघ ने मुख्य वित्त व लेखाधिकारी को लम्बित मांगो के सम्बन्ध में सौंपा ज्ञापन

Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ अध्यक्ष आनन्द वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ोें कर्मचारियों ने मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी को लम्बित मांगो के सम्बन्ध में एक ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा एवं महामत्री राम अचल द्वारा मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि अगर कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण समय रहते नहीं किया जाता है तो आन्दोलन संघ की बाध्यता होगी,जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार तथा उ.प्र.शासन,निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी।

इस दौरान आनन्द वर्मा ने बताया कि मांगपत्र की प्रति संघ द्वारा नगर आयुक्त एवं सभी अपर नगर आयुक्तों को भेजी गयी है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आनन्द वर्मा अध्यक्ष,राम अचल महामंत्री,राम चन्द्र यादव संरक्षक,ओम प्रकाश उप्रेती वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मोहम्मद शोएब उपाध्यक्ष, शमील अखलाक उपाध्यक्ष,अर्जुन यादव संगठन मंत्री, मिर्जा इरशाद बेग मंत्री,विजय लक्ष्मी मंत्री, रेखा यादव मंत्री,हेमन्त कुमार कोषाध्यक्ष,निखलेश खरे संगठन मंत्री द्वितीय,शैलेन्द्र कुमार उप कोषाध्यक्ष, शत्रोहन लाल कार्यालय प्रभारी,अनुज गुप्ता संयुक्त मंत्री,सुखदेव प्रसाद सदस्य कार्यकारिणी,जाकिर अली सहायक मंत्री,मोहम्मद शमशाद सदस्य कार्यकारिणी,मनीष चन्द्र पाल संयुक्त मंत्री,अर्क गौतम प्रचार मंत्री,अब्दुल तनवीर सलाहकार,यश विजय प्रकाश गुप्ता प्रवक्ता,पवन पाल कार्यकारिणी सदस्य सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *