विश्व पर्यावरण दिवस पर आर्यकुल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने किया वृक्षारोपण

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) लखनऊ के बिजनौर स्थित आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और छात्र व छात्राओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। आर्यकुल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने कॉलेज कैंपस में वृक्षारोपण कर इस दिवस की शुरुआत की।

डॉ. सशक्त सिंह ने किया विद्यार्थियों को संबोधित
आर्यकुल कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं और उन्हें पर्यावरण को स्वस्थ बनाने के लिए छात्र व छात्राओं को प्रेरणा दी।

डॉ. सशक्त सिंह ने जलवायु परिवर्तन के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुए कहा कि आज धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है। अगर इस मुद्दे को इसी तरह अनियंत्रित छोड़ दिया गया तो इंसान और प्रकृति के लिए भविष्य में बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। जलवायु परिवर्तन दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती है, लेकिन इसके संभावित समाधान भी हैं। जिन्हें हमें अपनाना है।

ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें: डॉ. सशक्त सिंह
कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने  के लिए जितना हो सके उतना प्लास्टिक से दूरी बना ले और बाजार जाते समय एक कपड़े का बैग या थैला साथ ले कर जाए। ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले गंभीर नुकसान से वातावरण को बचा सकें।

आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें फेस पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि हुई और कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

जिसमें फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विधि शर्मा और योगेश मिश्रा, द्वितीय स्थान विनीता और प्रगति शुक्ला एवं तृतीय स्थान हर्षित तिवारी-हर्षित यादव और सिद्रा नवाज-अनुराग मिश्रा ने प्राप्त किया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ग्रुप ए की टीम ने बाजी मारी। जिनमें पूजा तिवारी, अमन चौधरी, राहुल कुमार, प्रभलीन कौर शामिल हैं।

फेस पेंटिंग प्रतियोगिता राजेश मौर्या, प्रिया तिवारी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रणव पांडेय और दीप्ति सिंह चौहान की देखरेख में हुआ।

इस अवसर पर आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेज के रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी, उप प्रबंध निदेशक हर्ष सिंह, फार्मेसी विभाग के उप निदेशक डॉ. आदित्य सिंह, फार्मेसी विभाग के एचओडी बी.के. सिंह, पत्रकारिता विभाग की उप निदेशिका डॉ.अंकिता अग्रवाल, शिक्षा विभाग के एचओडी प्रणव पांडेय, शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल एस.सी. तिवारी, डॉ. स्नेहा सिंह और राशि मिश्रा के साथ अन्य शिक्षकगण, स्टाफ व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग बी.एड. की छात्राएं पूजा तिवारी और सनाया राजपूत ने किया।