लोकसभा चुनाव में दोबारा विधायक चुने गये डॉ.राजेश्वर सिंह !

Lucknow
  • सरोजनीनगर विधानसभा में भाजपा के पक्ष में वोट कराने में सफल रहे डॉ.राजेश्वर सिंह

(www.arya-tv.com)मोहनलालगंज लोकसभा के चुनाव परिणाम सबके सामने आ चुके हैं इस चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विभिन्न कारणों से चुनाव हार गये। हार जीत तो किसी भी चुनाव में लगी रहती है। पार्टी स्तर से इसकी समीक्षा की जानी चाहिए। इस चुनाव में जनता की नजर से अगर देखा जाए तो एक खबर सबके सामने निकल कर आ रही है। जिसमें सरोजनीनगर के विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह जो अभी मात्र दो वर्ष 2 माह के विधायक है उनकी विधानसभा में भाजपा को सबसे ज्यादा मत मिले हैं। यह मत इस बार का सबूत है कि राजेश्वर सिंह ने अपनी विधानसभा में बेहतर और योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया है। पर एक बात सोचने वाली है बे​हतर कार्य तो कई विधायकों ने किया है पर जनता ने वोट क्यों नहीं दिया। जनता का भाजपा के पक्ष में वोट न देना लोकतंत्र में सही नहीं मानी जायेगी क्योंकि वोट देने के लिए सब स्वतंत्र हैं। पार्टी सिर्फ एक मुखौटे का कार्य करती है चुनाव तो प्रत्याशी को अपने दम पर लड़ना पड़ता है। हांलाकि कुछ सीटों पर पार्टी का फैक्टर पर काम करता है जहां पर प्रत्याशी को कम मेहनत करना पड़ता है। पर अधिकत सीटों पर प्रत्याशी का दम ही उसको चुनाव में विजयी बनाता है।

मोहनलाल गंज लोकसभा चुनाव में डॉ.राजेश्वर सिंह को पहले ही इसका इंपुट मिल चुका था यह सीट भाजपा के लिए आसान नहीं है। इसलिए इन्होंने समय रहते लगातार अपनी पूरी विधानसभा में प्रमुख चौराहों पर जनता के साथ भाजपा का प्रचार किया और केन्द्र और राज्य सरकार के कार्यों को जनता के सामने रखा। राजेश्वर सिंह का पूर्व का अपना अनुभव काम आया और अपनी विधानसभा में भाजपा के पक्ष में वोट कराने में सफल रहे। राजेश्वर​ सिंह के बारे उनकी पार्टी के अलावा अन्य दलों के लोग भी कहते हैं कि विधायक हो तो डॉ.राजेश्वर सिंह जैसा। अकबर के नवरत्नों के बारे में तो पूरी ​दुनिया जानती है पर राजेश्वर सिंह की टीम में भी नवरत्न है जो उनकी सक्रिय टीम का हिस्सा है और 24 घंटे जनता के लिए कार्य करते रहते हैं।