डॉ. राजेश्वर सिंह के राजनीति में पूरे हुए एक साल, ‘आभार दिवस’ पर जनता को समर्पित की अपनी सभी उपलब्धियां

Lucknow
  • राजनीति में 1 साल पूरे होने पर सरोजनी नगर विधायक ने बांटी दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, महिलाओं को सिलाई मशीन, युवाओं को टैबलेट तथा मेधावियों को साइकिल
  • सरोजनी नगर की जनता ने मनाया अपने विधायक का जन्मदिन, भाव विभोर हुए डॉ. राजेश्वर सिंह
  • डॉ. राजेश्वर सिंह के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री समेत अनेक दिग्गज
  • डॉ. राजेश्वर सिंह के राजनीति में पूरे हुए 1 साल, सरोजनीनगर में धूमधाम से मना ‘आभार​ दिवस’

(www.arya-tv.com)लखनऊ। जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जनसेवक जननायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जब से सरोजनीनगर की बागडोर संभाली है तब से उनके विधानसभा क्षेत्र विकास की नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी प्रभावशाली नीतियों, दूरदृष्टा और नवीन विचारों से क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की कड़ी से जोड़ रहे हैं। उनके द्वारा क्षेत्र में ना केवल मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है बल्कि जनता तक आधुनिक सुविधाएं भी पहुंचाई जा रही है। चुनाव के दौरान अपने द्वारा किए गए हर वादे को वो पूरा करते हुए हर नागरिक को विकास की कड़ी से जोड़ रहे हैं। सरोजनीनगर को आदर्श व संपन्न विधानसभा क्षेत्र बना रहे डॉ. राजेश्वर सिंह के 10 मार्च 2023 को निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में एक वर्ष पूरा हुआ।

इसके साथ ही सरोजनी नगर विधायक का 50वां जन्मदिन भी अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपना जन्मदिन और एक वर्ष की राजनीतिक उपलब्धियों को सरोजनी नगर की जनता को समर्पित किया। पिछले एक साल में सरोजनीनगर की जनता अपने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ निरंतर खड़ी रही, हर सुख-दुख और हर क्षण में उनका साथ दिया।  डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ‘आभार दिवस’ मनाया। इस आभार दिवस पर ​सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने बंगला बाजार स्थित चं​द्रिका देवी मंदिर में आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन कर किया। उन्होंने स्थानीय जनता के लिए मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन भी करवाया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने​ विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा मंदिर साईंदाता मार्ग अर्जुनगंज, ढाकेवीर बाबा मंदिर, जंगली माता मंदिर फतेहगंज, बड़े बाबा मंदिर, बरिगंवा तथा हनुमान मंदिर निकट सैनिक ढाबा तेलीबाग में भी भंडारे का आयोजन किया गया।

विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा ने विधायक राजेश्वर सिंह के एक वर्ष पूरे पर कहा कि  डॉ. राजेश्वर सिंह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति को विकास की कड़ी से जोड़ना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के संकल्प क्रम में विधायक निरंतर सिलाई सेंटरों को स्थापना करवा रहे है। इसी क्रम में आभार दिवस के अवसर पर उन्होंने 106 सिलाई मशीनें वितरित कर 11 सिलाई सेंटरों की स्थापना करवाई। साथ ही ​दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराने के संकल्प क्रम में 5 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 5 को मैनुअल ट्राइसाइकिल तथा 2 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भी प्रदान की गयी।

इस दौरान वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट व हाई स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 मेधावियों को साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डिजिटली साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित डॉ. राजेश्वर सिंह ने 10 होनहार छात्रों को टैबलेट वितरित किया तथा युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए 10 स्पोर्ट्स किट भी वितरित किए।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा,आर्यकुल ग्रुप ऑफ कालेज के प्रबंध निदेशक डॉ.सशक्त सिंह, केंद्रीय मंत्री व मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, निवर्तमान महापौर  संयुक्ता भाटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, विधान परिषद सदस्य राम चंद्र प्रधान तथा पूर्व सांसद रीना चौधरी चौधरी, पूर्व एमएलसी कांति सिंह तथा शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे। सरोजनी नगर की जनता ने भी अपने विधायक का जन्मदिन बड़े धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया, विधायक के आशियाना आवास पर दिन भर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुँच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आये। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सभी ​अतिथियों व क्षेत्रवासियों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया। क्षेत्रीय भाजपा नेताओं द्वारा 50 किलो का केक तथा 50 किलो बूंदी के लड्डू भी वितरित की गयी।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पुष्कर शुक्ला, भाजपा नेता शंकरी सिंह, राजेश सिंह चौहान, गंगाराम आम्बेडकर, मुकेश शर्मा, अरुण प्रताप सिंह, मनीष सिंह, प्रमोद तिवारी, दुर्गेश उपाध्याय, गोरे गुलाटी, शशांक शेखर सिंह,शकुन सिंह, शरद चौधरी, नीलम सिंह व बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रही।