- कार्यकर्ताओं से संवाद, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
लखनऊ। सरोजनीनगर दक्षिण तृतीय मंडल के खरीका प्रथम वार्ड में मंडल अध्यक्ष रामाकांत मिश्रा ‘राजन’ के आवास पर आयोजित “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बूथ अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, जनसुविधाओं और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं के सुझाव भी सुने।

- मंडल अध्यक्ष का सम्मान, कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना
कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंडल अध्यक्ष रामाकांत मिश्रा ‘राजन’ को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसेवा की भावना से ही संभव है। विधायक ने मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें संगठन की अमूल्य पूंजी बताया।

- विद्यार्थियों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
क्षेत्र के विकास और सामाजिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए विधायक ने मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल और लैपटॉप उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, विद्यार्थियों हेतु डिजिटल क्लास की व्यवस्था करने, मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा आवश्यकता अनुसार स्ट्रीट लाइट लगाने का भी संकल्प व्यक्त किया।
- बड़ी संख्या में मौजूद रहे पदाधिकारी और क्षेत्रवासी
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद पूनम मिश्रा, पार्षद के.एन. सिंह, पार्षद प्रत्याशी आमोद कुमार, मनोज रावत, बीनू मिश्रा, आराधना पांडेय, गोकर्ण रावत, राजू बाजपेयी, हिमांशु शुक्ला, अनूप सिंह बिष्ट, रिंकू सिंह, आरती भास्कर, दिनेश पांडेय, पंकज पांडेय, अर्चना बोहरा, रीना उपाध्याय, अपर्णा भारती, अंचल साहू, संतोष सिंह सेंगर, विनय सुदन, राजेश मिश्रा, शेर अली, रेखा शर्मा, जय श्री शर्मा, ए.पी.एस. राठौर, संगीता देवी, धनेश्वर कुमार, राजेश चावला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
- जनभागीदारी से होगा सरोजनीनगर का समावेशी विकास
कार्यक्रम के समापन पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जनभागीदारी ही विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने दोहराया कि सरोजनीनगर के सर्वांगीण, समावेशी और सशक्त विकास के लिए उनका संकल्प अडिग है तथा संगठन और जनता के सहयोग से विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।
