व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित जगह ले जाया गया

# ## International

अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर गोली चलने से कोहराम मच गया। वहां मौजूद एक शख्स पर गोली चलाई गई है।

इस घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। गोलीबारी की घटना की पुष्टि खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता के दौरान की।

क्या कहा ट्रंप ने
‘व्हाइट हाउस के बाहर गोली चली है और लगता है कि वहां के हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। मैं सीक्रेट सर्विस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने तेजी से अपना काम किया। किसी शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगता है कि सीक्रेट सर्विस ने उसे गोली मारी है।’

गोली की घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में आने पर डोनाल्ड ट्रंप वापस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और जानकारी दी।