आकांक्षा केस में संजय सिंह की जमानत पर सुनवाई आज:जिला जज ने तलब की पीड़ित पक्ष की आपत्ति

# ## Varanasi Zone

(www.arya-tv.com) वाराणसी जिला जज की कोर्ट में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के केस में आरोपी संजय सिंह की जमानत पर आज सुनवाई होगी। संजय सिंह ने जमानत याचिका दाखिल करते हुए खुद को बेवजह फंसाए जाने की बात कही है। इस पर जज ने आकांक्षा की मां मधू दुबे के वकील का जवाब मांगा है। पीड़िता के वकील संजय की जमानत का विरोध करेंगे और जमानत पर आपत्ति दाखिल करेंगे।

गुरुवार को जिला जज वाराणसी डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में आकांक्षा की आत्महत्या के केस में संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। समर सिंह और संजय सिंह के वकील ने जमानत की अर्जी पर सुनवाई की अपील की है हालांकि समर की जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है। अब संजय सिंह ने खुद को केस से अलग बताते हुए जमानत मांगी है। वादिनी मधु दूबे की तरफ से वकील प्रेम प्रकाश सिंह गौतम व शशांक शेखर त्रिपाठी ने कोर्ट में बहस करेंगे और जमानत का विरोध करेंगे।

मधू दुबे ने समर सिंह पर आरोपों में संजय सिंह को बराबर का भागीदार बताते हुए केस दर्ज कराया था। वकीलों ने कहा कि आकांक्षा की मौत की वजह का राजदार संजय सिंह है जो समर को फाइनेंसियल सपोर्ट के साथ कई तरह से मदद करता था। वकील शशांक त्रिपाठी ने जमानत के खिलाफ आज दोपहर बाद अपना जवाब दाखिल करेंगे। हालांकि केस में संजय सिंह को जमानत मिलने की उम्मीद कम है।