brijesh patak

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समय से वेतन देने के लिए एनएचएम व स्वास्थ्य विभाग को दिये सक्त निर्देश

Lucknow
  • कर्मचारियों के वेतन के लिए अधिकारी समय-समय पर करें समीक्षा

(www.arya-tv.com)लखनऊ। होली पर जहां कर्मचारियों को वेतन न मिलने की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने  बिना देरी किये सक्त निर्देश निर्गत कर दिये। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर को हर हाल में समय पर मानदेय मुहैया कराया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कई बार आशा, एएनएम समेत दूसरे वर्कर समय पर मानदेय या वेतन न मिलने की शिकायत करते है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी समय-समय पर कर्मचारियों के मानदेय वेतन की समीक्षा करें और इससे लिए व्यवस्था में सुधार लाये। उन्होंने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन  व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का समय पर वेतन जारी करना सुनिश्चित करें।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में एक लाख 60 हजार से अधिक ग्रामीण और सात हजार से ज्यादा शहर में आशा वर्कर हैं। आठ हजार से अधिक आशा संगिनी हैं। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी स्वास्थ्य सुविधा को सबसे निचले पायदान के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण इकाई हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा वर्कर मातृ शिशु मृत्युदर के आंकड़ों में कमी लाने में अहम भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें अस्पताल लाती है। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करती हैं। शिशुओं का टीकाकरण करती हैं। यह स्वास्थ्य सेवाओं की हैं अहम कड़ी में से एक हैं। इनके द्वारा परिवार नियोजन समेत दूसरी केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचा रही हैं। आशा जनता के स्वास्थ्य की अहम कड़ी हैं। सरकार का फोकस आशा वर्कर को हाईटेक करना है। उन्हें स्मार्टफोन से लैस किया जा रहा है। ताकि योजनाओं का सही क्रियांवयन हो सके। आशा व एएनएम समेत दूसरे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा रहे, इसलिए समय पर वेतन, मानदेय मिलना चाहिये। इसमें किसी भी दशा में लापरवाही न बरती जाये।