3 साल से पेंशन के लिए से भटक रहा ‘मुर्दा’

UP

(www.arya-tv.com)उ त्तर प्रदेश के कानुपर में पिछले तीन साल से एक ‘मुर्दा’ वृद्धावस्था पेंशन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। मामला उच्च अधिकारियों की जानकारी में आया तो समाज कल्याण विभाग अपनी गलती सुधारने में जुट गया है। हालांकि, इसमें भी संबंधित अफसर खेल कर रहे हैं। पुरानी तारीख से पेंशन जारी करने के बजाय पीड़ित को नए सिरे से आवेदन करने की सलाह दे रहे हैं।

कल्याणपुर ब्लॉक के ग्राम बैकुंठपुर के सोहन लाल (70) सोमवार दोपहर में भतीजे हरिशंकर और नाती विनोद के साथ अधिकारी को अपने जीवित होने का प्रमाण देने समाज कल्याण विभाग पहुंचे। उन्होंने बताया कि 2013 में वद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया था। अगस्त 2016 तक तीन सौ रुपए मासिक पेंशन मिलती रही। इसके बाद पेंशन बंद हो गई। इसके बारे में पता किया तो विभाग ने बताया कि 9 अगस्त 2016 को खंड विकास अधिकारी ने एक रिपोर्ट दी थी। इसमें उनकी मौत होने की बात लिखी है। इसी आधार पर पेंशन बंद की गई।