Skip to content
Sunday, February 22, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

दलित संगठनों ने सिंघु बॉर्डर पर युवक की हत्या को लेकर जताई नाराजगी, राष्ट्रीय अनु​सूचित जाति आयोग को सौंपा ज्ञापन

National
2021-10-16 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) सिंघु बॉर्डर पर 35 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर बैरिकेड्स से उलटा शव टांगने के मामले को लेकर दलित संगठनों ने नाराजगी जताई है। करीब 15 दलित संगठनों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पंजाब के तरणतारन जिले के लखबीर सिंह का शव शुक्रवार को सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड्स से उलटा लटका मिला था। रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद सियासी दलों ने भी इसकी निंदा की थी। यह वहीं स्थान हैं जहां किसान पिछले 10 महीनों से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन दे रहे हैं। 

अखिल भारतीय खटीक समाज, अखिल भारतीय बेरवा विकास संघ, धनक कल्याण संघ और दलित कर्मचारियों और अन्य संगठनों सहित 15 दलित संगठनों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

आयोग ने हरियाणा पुलिस से मांगी रिपोर्ट
वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने हरियाणा पुलिस से सिंघु बॉर्डर पर दलित व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सांपला ने 24 घंटे के भीतर हरियाणा पुलिस से प्रारंभिक रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं, युवक की निर्मम हत्या को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की है। भाजपा ने इस घटना को अराजकता करार दिया है। 

घटना का आरोप निहंगों के एक समूह पर लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो क्लिप में, कुछ निहंग खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में निहंगों को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि युवक ने सिखों की पवित्र पुस्तक का अपमान किया है उसके लिए दंडित किया गया है। 

किसान मोर्चा ने निहंग समूह से खुद को किया अलग
गुरु ग्रंथ साहिब के कथित अपमान के आरोप में युवक की हत्या की जिम्मेदारी निहंग सिख सरबजीत सिंह ने ली है। वहीं, किसान आंदोलन के नेताओं ने खुद को इससे अलग कर लिया है। किसान मोर्चा का कहना है कि जिस निहंग समूह ने हत्या की जिम्मेदारी ली है उसका किसान मोर्चा से कोई ताल्लुक नहीं है। किसान नेताओं का कहना है कि किसी सूरत में किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का कोई हक नहीं है। किसान मोर्चा किसी भी तरह की हिंसा की आलोचना करता है।

Tagged Dalit organizations expressed their displeasure over the killing of the youth on the Singhu border live news Singhu border singhu border live news Singhu border news submitted a memorandum to the National Commission for Scheduled Castes today news youth killed on singhu border youth killed on singhu border news

Post navigation

रणवीर सिंह ने शेयर की पसीने से लथपथ फोटो, पूजा हेगड़े ने बोली ये बात
जैकलीन फर्नांडिस ने फिर शुरू की फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग, जानें क्या है पूरा मामला

Related Posts

संसद में ऐतिहासिक बहस: “जब नेहरू और इमरजेंसी पर चर्चा हो सकती है, तो नोटबंदी पर क्यों नहीं?”

2026-02-212026-02-21 Dr. Anil Tripathi

कौन है AI समिट में थू-थू कराने वाली प्रोफेसर नेहा सिंह ?विवाद की पूरी कहानी

2026-02-21 Dr. Anil Tripathi

कफ सिरप तस्करी मामले में आरोप पत्र तैयार, SIT ने मास्टरमाइंड समेत 5 के खिलाफ की प्रत्यर्पण की कार्रवाई

2026-02-202026-02-20 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • अभिनेता संजय दत्त का भव्य रोड शो : डॉ.राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में जनजागरण, पर्यावरण और युवा शक्ति का संगम होगा

    2026-02-212026-02-21 Dr. Ajay Shukla
  • छूटे मतदाताओं को जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर नव मतदाता कैंप, युवाओं में दिखा उत्साह

    2026-02-21 Dr. Ajay Shukla
  • भाषाई विविधता ही राष्ट्रीय एकता का सुदृढ़ आधार

    2026-02-21 Dr. Ajay Shukla
  • कचरा प्रबंधन से सामाजिक सुविधाओं तक, नगर निगम ने लिए अहम फैसले

    2026-02-212026-02-21 Dr. Ajay Shukla
  • लखनऊ में 22वीं पुष्प प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ

    2026-02-212026-02-21 Dr. Ajay Shukla
  • संसद में ऐतिहासिक बहस: “जब नेहरू और इमरजेंसी पर चर्चा हो सकती है, तो नोटबंदी पर क्यों नहीं?”

    2026-02-212026-02-21 Dr. Anil Tripathi
  • लखनऊ में हाईवे किनारे CHC ट्रॉमा सेंटर, गोल्डन ऑवर में मिलेगा 24 घंटे इलाज, निजी अस्पतालों में भी डेढ़ लाख तक कैशलेस सुविधा

    2026-02-212026-02-21 Dr. Anil Tripathi
  • महोबा : सिजहरी गांव में शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में विवाद, पुलिस तैनात

    2026-02-21 Dr. Anil Tripathi
  • डिजिटल क्रांति के साथ साइबर क्राइम में तेजी, DGP राजीव कृष्ण ने दी चेतावनी, ठगी हो तो तुरंत डायल करें 1930

    2026-02-212026-02-21 Dr. Anil Tripathi
  • ‘कौशल कनेक्ट सेल’ से युवाओं को सीधे मिलेगा रोजगार, इन्वेस्ट यूपी–कौशल विकास मिशन के बीच रियल-टाइम समन्वय

    2026-02-212026-02-21 Dr. Anil Tripathi
  • पद्मविभूषण कविवर गोपाल दास नीरज की रचनाओ से नाटक”पुर्जा पुर्जा कट मरे” का काव्यात्मक मंचन।

    2026-02-212026-02-21 Dr. Anil Tripathi
  • अब नहीं लगेगा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार

    2026-02-212026-02-21 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR