डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ चुनाव प्रचार में उमड़ा जनसैलाब

Lucknow
  • नगर निकाय चुनाव : डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेयर प्रत्याशी सुषमा खरकवाल के लिए आरंभ किया चुनाव प्रचार, आयोजित किया रोड़ शो, जनसंपर्क अभियान
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने पार्षद प्रत्याशियों के लिए जनता से मांगा समर्थन, कहा- आपका एक-एक वोट बहुमूल्य
  • भाजपा के लिए कर्तव्य विकल्प नहीं बल्कि संकल्प : डॉ. राजेश्वर सिंह

(www.arya-tv.com)लखनऊ। नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थक नेताओं ने कमर कस ली है और जनता के बीच जाकर वोट अपील कर रहे हैं। इसी क्रम शुक्रवार को सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी क्षेत्रवासियों के बीच जाकर मेयर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।, उन्होंनें भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुषमा खरकवाल के साथ भव्य रोड़ शो निकाला जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक व जनता मौजूद रही।

जनसंपर्क महाभियान का श्रीगणेश करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुषमा खरकवाल के साथ इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड से पार्षद प्रत्याशी बृजमोहन शर्मा के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए कर्तव्य विकल्प नहीं बल्कि संकल्प है। हर व्यक्ति को विकास की कड़ी से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। भाजपा का हर कार्यकर्ता जनता के प्रति समर्पित है। सरोजनीनगर, लखनऊ व उत्तर प्रदेश का समग्र विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

इसके बाद सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वार्ड संख्या 30 इब्राहिमपुर द्वितीय से बीजेपी प्रत्याशी दीप्ति खरवार, और वार्ड 66 विद्यावती प्रथम से भाजपा प्रत्याशी विमल तिवारी के लिए चुनाव प्रचार किया। सरोजनीनगर विधायक ने वार्ड संख्या 56 विद्यावती द्वितीय से कौशलेंद्र द्विवेदी के साथ भी विशाल रोड़ शो निकाला। इस रोड़ शो में सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खास जोश दिखाई पड़ा। ढोल नगाड़ों के साथ निकले इस रोड़ शो में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनता को संबोधित कर सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

जनता को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि​ सरोजनीनगर को आदर्श विधानसभा बनाना के लिए हम सतत प्रयासरत हैं। विकास के लिए प्रयत्नशील, परिश्रमी और अनुभवी सुषमा खरकवाल की विजय से केवल सरोजनीनगर ही नहीं बल्कि पूरे लखनऊ प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुएगा। जनता से वोट अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे लिए हर वोट महत्वपूर्ण है। जनता का समर्थन ही हमारे लिए आशीर्वाद है।