सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान A+ कैटेगिरी में 3 स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह

# ## Game

नेपाल क्रिकेट ने अपने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए मेन्स और वूमेन्स दोनों टीमों के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान कर दिया है। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन यानी CAN ने 25 मई को अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची जारी की, जिसमें कई अनुभवी सितारों के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को भी जगह मिली है। खास बात यह है कि बोर्ड ने भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए डेवलपमेंट कैटेगरी में भी कई उभरते खिलाड़ियों को शामिल किया है। नेपाल की नेशनल टीम इस समय ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में हिस्सा ले रही है और आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में यह कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट नेपाल क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नेपाल मेन्स टीम के कप्तान रोहित पौडेल, स्टार ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी और अनुभवी लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को सर्वोच्च A+ कैटेगरी में रखा गया है। वहीं आसिफ शेख, करण केसी, कुशल भुर्तेल और सोमपाल कामी को कैटेगरी A में जगह मिली है।

नेपाल मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 

  • A+: रोहित पौडेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने
  • A: आसिफ शेख, करण केसी, कुशल भुर्तेल, सोमपाल कामी
  • B: आरिफ शेख, भीम शार्की, गुलशन झा, ललित राजबंशी, नंदन यादव
  • C: अनिल शाह, अर्जुन कुमाल, बासिर अहमद, बिनोद भंडारी, हेमंत धामी, ईशान पांडे, कुशल मल्ला, लोकेश बम, शाहब आलम, शेर मल्ला, सुन्दीप जोरा
  • डेवलपमेंट: अर्जुन घर्ती, अर्जुन साउद, आकाश चंद, बिपिन खत्री, दीपक डुमरे, देव खनाल, नारायण जोशी, पवन सर्राफ, राशिद खान, रिजन ढकाल, संतोष यादव, त्रित राज दास, युवराज खत्री, सागर ढकाल, प्रतीश जीसी

कैटेगरी B में 5 खिलाड़ी

कैटेगरी B में आरिफ शेख, भीम शार्की, गुलशन झा, ललित राजबंशी और नंदन यादव को शामिल किया गया है। वहीं कुशल मल्ला, बिनोद भंडारी, सुन्दीप जोरा और अर्जुन कुमाल जैसे खिलाड़ियों को कैटेगरी C में स्थान मिला है। इसके अलावा CAN ने युवा खिलाड़ियों के विकास पर विशेष जोर देते हुए डेवलपमेंट कैटेगरी का भी गठन किया है, जिसमें अर्जुन साउद, देव खनाल, राशिद खान, नारायण जोशी, बिपिन खत्री और दीपक डुमरे जैसे उभरते क्रिकेटरों को मौका दिया गया है।