बीमारी में हौसला, शोक में संवेदना और शिक्षा का संकल्प: हर परिवार के बीच पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह

Lucknow

लखनऊ। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर जनसेवा और संवेदनशील जनप्रतिनिधित्व का परिचय दिया। उन्होंने गंभीर रूप से बीमार कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना, शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का दायित्व लिया तथा आर्थिक सहायता और बेहतर उपचार का भरोसा दिलाया।

  • कैंसर पीड़ित कार्यकर्ता को उपचार का भरोसा, बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

सरसवां, अर्जुनगंज में कैंसर से पीड़ित पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहित से मुलाकात कर डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनके उपचार में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही उनके दोनों बच्चों की एक वर्ष की शिक्षा-शुल्क वहन करने की घोषणा की तथा उनकी पुत्री के डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने में सहयोग का भरोसा दिया।

  • आर्थिक तंगी से रुकी पढ़ाई फिर होगी शुरू

अर्जुनगंज में आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी छात्रा रिद्धिमा गौतम की जानकारी मिलने पर विधायक ने दो दिनों के भीतर उसका पुनः विद्यालय में प्रवेश और शिक्षा-शुल्क की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

  • बीमार कार्यकर्ताओं और जरूरतमंद परिवारों की मदद

डॉ. सिंह ने अस्वस्थ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अपर्णा भारती से भेंट कर बेहतर उपचार का भरोसा दिया। वहीं आवास क्षतिग्रस्त होने से परेशान एक बूथ अध्यक्ष को अपने व्यक्तिगत सहयोग से एक कमरे के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।

  • रोगियों के उपचार और शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे

लखनऊ महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री शेर अली के आवास पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय अकबरी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सुभाषनगर और तेलीबाग क्षेत्र में नागरिकों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। हृदय रोग से पीड़ित एक जरूरतमंद के उपचार के लिए विधायक निधि से ₹1.75 लाख की सहायता का आश्वासन दिया तथा एक बुजुर्ग महिला के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  • दिवंगत परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

डॉ. राजेश्वर सिंह ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय नीरज श्रीवास्तव की तेरहवीं में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अमौसी निवासी स्वर्गीय सत्य कुमार अवस्थी के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

  • ‘जनप्रतिनिधित्व का अर्थ संकट में साथ खड़ा होना’

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि राजनीति केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों के जीवन के कठिन समय में उनका संबल बनने का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हो या आम नागरिक, उनके सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना ही उनके जनप्रतिनिधित्व का मूल मंत्र है।

बीमारी में उपचार का भरोसा, बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी, जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता और शोक की घड़ी में आत्मीय उपस्थिति के माध्यम से डॉ. राजेश्वर सिंह का यह जनसंपर्क अभियान सेवा, संवेदना और उत्तरदायी नेतृत्व का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।