लखनऊ में मॉडल बनाने का झांसा देकर युवतियों से किया दुष्कर्म, आरोपी हुआ फरार

Lucknow

लखनऊ(www.arya-tv.com) नामी कंपनियों में विज्ञापन में मॉडल बनाने का दावा कर फिल्म बनाने वाले हिमांशु उर्फ वाशु सोनी ने दो युवतियों के साथ दुष्कर्म किया। वारदात केा अंजाम देने के लिए आरोपी विराजखंड स्थित एक गेस्ट हाउस का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को जिस मॉडल से दुष्कर्म हुआ। उसने विभूतिखंड थाने पहुंचकर शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक राजाजीपुरम निवासी हिमांशु उर्फवाशु सोनी एडफिल्म के लिए शूटिंग का काम करता है। एल्डिगो उद्यान-2 में किराए पर रहने वाली युवती ने उसकी तस्वीरें इंस्ट्राग्राम पर कई बडे़ कलाकारों के साथ देखी। उसी के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। हिमांशु ने युवती से नामी कंपनियों में मॉडल बनाने का दावा किया। आरोप है कि हिमांशु ने टी-सीरीज कंपनी में ऑडिशन देने के नाम पर उसे विराजखंड के होटल गार्डेन इन में बुलाया।

होटल में किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि होटल के दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लेकर गया। जहां उसके साथ कुछ देर तक कई लोग मौजूद थे। इसके बाद लोगों को बाहर छोड़कर वापस आया। इसके बाद कमरा बंद कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने के बाद आरोपी हिमांशु ने उसे होटल के बाहर छोड़ दिया। पीड़िता शाम केा विभूतिखंड थाना पहुंची। उसने पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने पड़ताल शुरू की।

युवती की दोस्त के साथ भी किया था दुष्कर्म

पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी एक दूसरी दोस्त को दी। जो बहराइच की रहने वाली है। लखनऊ में एक हॉस्टल में रहती है। जब दूसरी युवती ने पूरी बात सुनी तो उसने भी अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात कही। कुछ देर बाद वह भी थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले हिमांशु ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसकी धमकी व सामाजिक डर से शिकायत नहीं की। पीड़िता की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।