साउथ अफ्रीका में संक्रमण का आंकड़ा 5 लाख के पार, मैक्सिको में एक दिन में 9,500 से ज्यादा मौतें

International

(www.arya-tv.com) दुनिया में कोरोनावायरस के संक्रमण से अब तक 1 करोड़ 80 लाख 11 हजार 802 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 13 लाख 26 हजार 232 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 88 हजार 683 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण का आंकड़ा 5 लाख 3 हजार 290 हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री जवेली मखाइजे ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में एक तिहाई पॉजिटिव केस गाउटेंग राज्य से मिले हैं।

मैक्सिको में शनिवार को 9556 मौतें हुईं। यहां एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। इससे पहले शुक्रवार को यहां 8458 लोगों की जान गई थी। देश में अब तक 4 लाख 34 हजार 193 लोग संक्रमित मिले हैं। इसने मौतों के मामले में ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है।

अमेरिका: कैलिफोर्निया में 5 लाख से ज्यादा मामले
अमेरिका का कैलिफोर्निया संक्रमण के 5 लाख से ज्यादा मामलों वाला देश का पहला राज्य बन गया है। कैलिफोर्निया के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने शनिवार को बताया कि राज्य में कोरोना के 6542 नए मामले सामने आए हैं।इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 130 हो गई है। यहां अब तक 9224 मौतें हुई हैं। यहां बीते 24 घंटे में 75 हजार 546 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 78 लाख 86 हजार 587 लोगों का टेस्ट हुआ है।