कोरोना संकट की घड़ी में नगर निगम को मजबूत बनाये—सभी विभाग और बड़े प्रतिष्ठान अपना टैक्स जमा कराये

# Lucknow
  • नगर आयुक्त डॉ.इन्द्रमणि त्रिपाठी, सीएफओ महामिलिंद लाल व अध्यक्ष कर्मचारी संघ शशि​ मिश्रा की अपील
  • कोरोना संकट की घड़ी में नगर निगम को मजबूत बनाये—सभी विभाग और बड़े प्रतिष्ठान अपना टैक्स जमा कराये
  • कोरोना से जंग में नगर निगम की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका
  • नगर निगम द्वारा इस कोरोना संकट की घड़ी में प्रतिदिन किया जा रहा है लाखों खर्च

डॉ.अजय शुक्ला
(www.arya-tv.com) सभी जानते हैं कि कोरोना  संकट की घड़ी में जब से हमारे शहर में यह वायरस आ गया तब से लेकर आजतक  नगर निगम द्वारा लगातार शहर में सफाई, कूड़ा उठान, सेनीटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है जिसमें नगर निगम के आयुक्त डॉ़.इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा लगातार दिनरात अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ शहर की साफ—सफाई के साथ ही नगर निगम क्षेत्र में आने वाली हर समस्या का समाधान करने की भरपूर कोशिश की जा रही है। पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि नगर निगम जो कि पहले से ही वित्तीय रूप से कुछ कमजोर चल रहा था उस पर इस कोरोना ने नगर निगम को और ही वित्तीय संकट की ओर मोड़ दिया।

फिर भी डॉ.इन्द्रमणि और उनकी काम करने वाली टीम ने इस संकट को शहर से भगाने के लिए एक जंग सी छेड़ रखी है जिसमें हमारे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों, कूड़ा उठाने वालों, सेनीटाजेशन करने वालो, बड़ी मशीनों से प्रतिदिन  सफाई करने वालों, छिड़काव करने वालों की भूमिका अहम है। इसके साथ ही नगर निगम  के सभी जोनल अधिकारीयों की टीम में किशोरी लाल, अमरनाथ, मनीष अवस्थी, महेश वर्मा, एससी सिंह, एसएफ जैदी, सुधीर कनौजिया,  डीडी गुप्ता, अशोक सिंह और डॉ.अरविन्द राव के साथ अन्य साथी कर्मचारियों की टीम ने भूखों के पेट भरने की एक मुहिम छेड़ रखी है जिससे शहर का हर कमजोर तबका भूखा न रह जाये।

इस संकट की घड़ी में नगर निगम का सारा कर्मचारी शहर की जनता के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कोरोना को शहर से भगाने में लगा है। पर सबसे बड़ी बात जो हमारे प्रधानमंत्री भी देर से भाप पाये वह है किसी भी संकट काल में धन की उपलब्धता का सबसे बड़ा महत्व है पर जब उनके समझ में आया जो उन्होंने प्रधानमंत्री केयर कोष में सभी आम व खास जनता से इस कोष में धन जमा कराने की अपील की और लोगों ने हमारे प्रधानमंत्री का साथ दिया। एक से एक बड़े लोगों ने मन भर कर इस कोरोना को देश से लड़ने में दान दिया।

इसी क्रम में हमारे नगर निगम व जलकल के अध्यक्ष श​शि मिश्रा और नगर निगम के सीएफओ महामिलिंद लाल ने सभी बड़े व छोटे टैक्स दाताओं से अपील की है कि नगर निगम का सहयोग करें और निगम का टैक्स जमा ​करें जिससे नगर निगम इस कोरोना को शहर से भगाने में सफल हो सके। यह एक युद्ध है जिसमें कोरोना हारेगा और हमारा देश जीतेगा।

नगर निगम द्वारा जब से कोरोना वायरस का प्रकोप आया है तब से लगातार तीन गुनी ज्यादा क्षमता से शहर को इस वायरस से बचाने का काम कर रहा है इसलिए सभी बड़े सरकारी और गैरसरकारी प्रतिष्ठानों से अपील है कि कोरोना संकट की इस घड़ी में टैक्स जरूर जमा कर दें जिससे नगर निगम भी अपने कर्मचारियों के साथ डटा रहे शशि मिश्रा  अध्यक्ष नगर निगम व जलकल कर्मचारी संघ

नगर निगम द्वारा शहर में कोरोना को खत्म करने के लिए सफाई के साथ अन्य आवश्यक कार्य प्रतिदिन किये जा रहे हैं जो किसी से छिपा नहीं है इसलिए बड़े सरकारी टैक्स दाताओं से अपील है कि  जल्द से जल्द नगर निगम को टैक्स जमा करने का कष्ट करें जिससे नगर निगम कोरोना से लड़ाई में सफल हो सके — महामिलिंद लाल  मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी नगर निगम