UP में 12 हजार किमी चलकर कांग्रेस निकालेगी प्रतिज्ञा यात्रा

UP

(www.arya-tv.com) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर हैं। विधानसभा चुनाव लेकर प्रियंका गांधी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर एडवायजरी कमेटी के साथ बैठक कर रही हैं। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष लल्लू के अलावा 37 पदाधिकारी शामिल हैं। इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। हम वचन निभाएंगे नाम प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा ‘हम वचन निभाएंगे’ नाम से 12 हजार किमी चलेगी। यात्रा बड़ी ग्राम पंचायतों और कस्बों से होकर गुजरेगी।

प्रियंका गांधी सुबह साढ़े 10 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले भारत रत्न स्व. गोविन्द बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रियंका गांधी एक हफ्ते यूपी में रहेंगी। अभी 12 सितंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया है।

प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र भी जाएंगी। बता दें कि कांग्रेस यूपी में तीन दशक से सत्ता से बाहर है। यूपी में 1989 में नारायण दत्त तिवारी कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे। प्रियंका गांधी इस सूखे को खत्म करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।

बैठक की बड़ी बातें

  • बैठक में आगामी चुनावी अभियानों और कार्यक्रमों पर गहन मंथन हो रहा है।
  • जोनवार चुनावी अभियान और कार्यक्रमों को शुरू करने का निर्णय।
  • कांग्रेस सलाहकार समिति और रणनीति कमेटी ने पूरे उप्र में यात्रा निकालने का निर्णय लिया।
  • कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा बड़े गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी।
  • यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किया जा रहा है।
  • यात्राओं के रूट और मुद्दों पर महासचिव पर सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों से सलाह ले रही हैं।
  • सलाहकार और रणनीति कमेटी के बैठक के बाद प्रदेश चुनाव कमेटी के साथ बैठक होगी।

गुरुवार को लखनऊ पहुंची थीं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी को आज यानी 10 सितंबर को लखनऊ आना था। लेकिन वे गुरुवार को ही आ गई थीं। एयरपोर्ट पर विधायक अराधना मिश्रा मोना ने उनका स्वागत किया था।

4 दिनों का कार्यक्रम तय

  • प्रियंका गांधी 10 और 11 सितंबर को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। मीडिया संयोजक अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे से पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू होगा।
  • 11 सितंबर को सलाहकार कमेटी और चुनाव कमेटी के साथ प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर चर्चा होगी। प्रियंका गांधी कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण अभियान हर गांव कांग्रेस अभियान की समीक्षा करेंगी।
  • इस दौरान प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस ने यूपी में 700 से ज्यादा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए हैं, जिसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों की पोल खोल और सोशल मीडिया के लिए ट्रेंड किया गया है।

12 व 13 सितंबर को रायबरेली दौरे पर रहेंगी
प्रियंका गांधी 2 दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगी। 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी अपनी मां के संसदीय क्षेत्र सोनिया गांधी के दौरे पर रहकर वहां के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कमेटी के लोगों से बैठकर और वार्ता करेंगी।