छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दी दीपक बैज को बड़ी जिम्मेदारी

National

(www.arya-tv.com) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव समिति का गठन किया है। इस समिति का चैयरमैन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को दी गई है।

इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल और डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव को भी शामिल किया गया है। इस समिति में राज्य के 22 नेताओं को शामिल किया गया है। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बनाई गई समिति में भूपेश सरकार के 9 मंत्रियों को शामिल किया गया है।

चुनाव के लिए गठित समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव, चरणदास मंहत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रवीन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिवकुमार डेहरिया, जय सिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, गुरु रूद्र कुमार, धानेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्यय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा और अनिला भेंडिया को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही इस समिति में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, छात्र संगठन एएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष और सेवा दल के चीफ ऑर्गनाइजर को शामिल किया गया है। बता दें कि राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने हाल ही में अपने संगठन में बदलाव किया था। मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

दीपक बैज बस्तर लोकसभा सीट से सांसद हैं। दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने अपनी कैबिनेट का भी विस्तार किया था। शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के इस्तीफे के बाद मोहन मरकाम को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

वहीं, राज्य कांग्रेस के सीनियर लीडर और हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव को राज्य का डेप्युटी सीएम बनाया गया था। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बंपर डीत मिली थी जिसके बाद भूपेश बघेल को सीएम बनाया गया था।