(www.arya-tv.com) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
उधर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजयुमो की ओर से 12 व 13 अगस्त को सभी ब्लॉकों में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
12 से 14 अगस्त में सभी मंडलों में महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई व माल्यार्पण करना है। 14 अगस्त को मौन जुलूस निकालकर विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी का दीपक जलाकर वीर बलिदानियों को याद कर नमन किया जाएगा।
सेल्फी लेकर लिंक पर अपलोड भी किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिले के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी हैं। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामन्त्री राजाराम कन्नौजिया ने किया।