महापौर प्रत्याशी के समर्थन में आए सीएम योगी, जनसभा में डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी भरी हुंकार

Lucknow
  • विकास की पहली सीढ़ी है नगर निगम, इसको मजबूत बनाना हमारा संकल्प : डॉ. राजेश्वर सिंह
  • लखनऊ देश का सबसे स्मार्ट सिटी व फास्टेस्ट ग्रोइंग कैपिटल : डॉ. राजेश्वर सिंह
  • सीएम योगी के नेतृत्व में माफिया, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त हुआ उत्तर प्रदेश : डॉ. राजेश्वर सिंह

(www.arya-tv.com)लखनऊ। नगर निकाय चुनाव में भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान चरम पर है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहा पर महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के समर्थन में विशाल जनसभा किया।

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में पहुंच भारी भीड़ को देकर उत्साहित सरोजनीनगर विधायक ने कहा कि 2014 से पहले प्रदेश में भेदभाव, जातिवाद, वंशवाद और परिवारवाद चरम पर था लेकिन आज योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में यूपी माफिया, भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त है। इस बार यूपी का 6 लाख 90 हजार करोड़ का ऐतिहासिक बजट आया है। आज यूपी में सड़कें बन रही है, नए अस्पताल बन रहे हैं, हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो रहे हैं। यूपी देश की सबसे तीव्रता से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। आज हर युवा के सपने साकार हो रहे हैं, बेटियां आगे बढ़ रही है। पीसीएस के रिजल्ट में टॉप 10 में से 8 बेटियों ने टॉप किया। यूपी बोर्ड के परिक्षा परिणाम में भी बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव सबसे महत्वपूर्ण है, यह विकास की पहली सीढ़ी है। लखनऊ में अभूतपूर्व विकास हो रहा है, 1 लाख 30 हजार सीवर के नए कनेक्शन दिए गए, हर घर नल से स्वच्छ जल पहुंच रहा है, 33 चौराहों पर फाउंटेन लग रहे हैं। लखनऊ देश का सबसे स्मार्ट सिटी व फास्टेस्ट ग्रोइंग कैपिटल बन चुका है। यहां विकास की गंगा बह रही है। लखनऊ के विकास के लिए जनता का विश्वास और समर्थन से यहां तीन गुना विकास होगा।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के चुनाव कार्यालय पर आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक में भी भाग लिया। सरोजनीनगर विधायक ने नगर पंचायत बंथरा के प्रबुद्ध और गणमान्य जनों के साथ बैठक का अध्यक्ष प्रत्याशी शांति देवी व सभासद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की रणनीति बनाई।