Skip to content
Thursday, April 09, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

यूपी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, मुख्यमंत्री योगी को सौंपी गई रिपोर्ट

UP
2023-03-102023-03-10 पंडित बृजेश कुमार मिश्रा

(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ओबीसी को हिस्सेदारी देने के लिए बने आयोग ने अपनी सर्वे रिपोर्ट समय से पहले ही गुरुवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी।

मुख्यमंत्री ने इसे मंजूरी देने के लिए शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर निकाय चुनाव में सीटों के आरक्षण में पिछड़ों की हिस्सेदारी नए सिरे से तय की जाएगी। आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम ने 350 पेज की रिपोर्ट सौंपी है।

उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने 28 दिसंबर 2022 को गठन के बाद प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वे का काम शुरू कर दो माह दस दिन में पूरा किया। हाईकोर्ट के आदेश पर गठित आयोग ने जिलों में जाकर ओबीसी के आंकड़ों का मिलान किया।

कुछ जिलों में आंकड़ों के मिलान में खामियां भी पाई गईं, जिसे स्थानीय स्तर पर ठीक कराया गया। आयोग ने प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात को गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी। मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ जाकर इससे अवगत कराया।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को रखा जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट को देते हुए यूपी में निकाय चुनाव कराने की अनुमति मांगी जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सीटों के आरक्षण में बड़ा उलटफेर होगा। नगर विकास विभाग ट्रिपल टेस्ट के आधार पर मेयर व अध्यक्ष की सीटों का नए सिरे से आरक्षण करेगा। सूत्रों का कहना है कि अनारक्षित कई सीटें ओबीसी के खाते में जा सकती हैं।

सरकार जाएगी सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने निकाय चुनाव में पिछड़ों की हिस्सेदारी तय करने के लिए आयोग को सर्वे के लिए 31 मार्च 2023 तक का समय दिया है, लेकिन यह काम इससे पहले ही पूरा हो गया है। सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार आयोग की रिपोर्ट इसी माह सुप्रीम कोर्ट में रखने और चुनाव कराने की अनुमति मांगेगी।

सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलते ही मेयर व अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण काम शुरू करा दिया जाएगा। मार्च के अंत तक सीटों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करते हुए इस पर आपत्तियां ली जाएंगी, जिससे इसे अंतिम रूप दिया जा सके।

अप्रैल में चुनाव की तैयारी
नगर विकास विभाग अप्रैल में निकाय चुनाव कराना चाहता है। इसको लेकर अंदर खाने में तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते तक निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने की तैयारी है, जिससे चुनावी प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते तक पूरी करा ली जाए।

Tagged body elections Chief Minister Yogi Chief Minister Yogi news Clear the way for UP body elections cm yogi report submitted to Chief Minister Yogi निकाय चुनाव निकाय चुनाव news

Post navigation

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट सीरीज का दूसरा दिन, ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान की मां का निधन
होली पर डीजे के विवाद ने ली अधेड की जान:देर रात डीजे के विवाद को लेकर हुई मारपीट

Related Posts

यूपी में बिजली समस्याओं पर लगेगा ब्रेक: बनेगा नया अत्याधुनिक कंट्रोल रूम, शिकायत दर्ज करा सकेंगे उपभोक्ता

2026-04-09 Dr. Anil Tripathi

UP: बारिश ने किसानों की बढ़ाईं परेशानी, फसल भीगने से हुई खराब

2026-04-092026-04-09 Dr. Anil Tripathi

UP: रांग नंबर से शुरू हुआ प्यार…चौराहे पर थमा सफर, जानिए पुलिस ने क्यों लिया हिरासत में

2026-04-09 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • यूपी में बिजली समस्याओं पर लगेगा ब्रेक: बनेगा नया अत्याधुनिक कंट्रोल रूम, शिकायत दर्ज करा सकेंगे उपभोक्ता

    2026-04-09 Dr. Anil Tripathi
  • UP: बारिश ने किसानों की बढ़ाईं परेशानी, फसल भीगने से हुई खराब

    2026-04-092026-04-09 Dr. Anil Tripathi
  • विजय पुरुष से राष्ट्रप्रहरी राजनाथ सिंह पुस्तक का होगा विमोचन

    2026-04-09 Dr. Anil Tripathi
  • अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर की वर्चुअल बैठक संपन्न

    2026-04-09 Dr. Anil Tripathi
  • अधीर रंजन चौधरी के काफिले की गाड़ी को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, कई सुरक्षाकर्मी घायल

    2026-04-092026-04-09 Dr. Anil Tripathi
  • लेबनान में मौतों से भड़का ईरान, विदेश मंत्री अराघची ने कहा-बेरूत में मौतों की दुनिया गवाह

    2026-04-09 Dr. Anil Tripathi
  • बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठिए’, स्विगी-जोमैटो आदि से जुड़े लोगों की होगी सख्त जांच

    2026-04-09 Dr. Anil Tripathi
  • ‘ट्रंप के गले की फांस बन गया उनका ही एक बयान’, एक्सपर्ट ने बताई सीजफायर की ‘असली’ कहानी

    2026-04-09 Dr. Anil Tripathi
  • हिजबुल्लाह पर इजरायल के हमलों से खटाई में पड़ा सीजफायर! ईरान ने होर्मुज को फिर किया बंद

    2026-04-09 Dr. Anil Tripathi
  • प्रयागराज में हड़कंप, माफिया अतीक अहमद के भाई के गनर रहे शख्स की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या

    2026-04-09 Dr. Anil Tripathi
  • Tripura Bypolls: धर्मानगर विधानसभा सीट पर नौ बजे तक त्रिपुरा में 15 % से अधिक मतदान, जानिए कहा कितनी वोटिंग

    2026-04-09 Dr. Anil Tripathi
  • पीएम मोदी का बंगाल दौरा, ताबड़तोड़ तीन चुनावी रैलियां; भाजपा के प्रचार अभियान को और तेज करेंगे प्रधानमंत्री

    2026-04-09 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR