CISCE बोर्ड का रिजल्ट घोषित:10वीं में 98.94% और 12वीं में 96.93% स्टूडेंट्स पास

# ## Education National

(www.arya-tv.com) काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE-10वीं) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC-12वीं) 2023 का रिजल्ट रविवार को दोपहर 3 बजे डिक्लेयर हुआ। इस साल 10वीं में 98.94% स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें लड़कियां 99.21% और लड़के 98.71% हैं।

जबकि 12वीं में 96.93% स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें लड़कियां 98.01%और लड़के 95.96% हैं।

CISCE-2023 की 10वीं-12वीं की परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 12वीं में 5 स्टूडेंट्स को पहली रैंक मिली है, इनमें 3 लड़कियां हैं। वहीं 10वीं में 9 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट रैंक हासिल की है। इनमें भी 3 लड़कियां हैं।

स्टूडेंट अपना रिजल्ट सीआईएससीई की वेबसाइट http://cisce.org या http://results.cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यह है टॉपर्स की लिस्ट

12वीं में फर्स्ट पोजीशन पाने स्टूडेंट्स

  • रिया अग्रवाल – 99.75%
  • इप्शिता भट्टाचार्य – 99.75%
  • मोहम्मद आर्यन तारिक – 99.75%
  • शुभम कुमार अग्रवाल – 99.75%
  • मान्या गुप्ता – 99.75%

10वीं में फर्स्ट पोजीशन पाने स्टूडेंट्स

  • रुशील कुमार – 99.8%
  • अनन्या कार्तिक – 99.8%
  • श्रेया उपाध्याय – 99.8%
  • अद्वय सरदेसाई – 99.8%
  • यश मनीष भसीन – 99.8%
  • तनय सुशील शाह – 99.8%
  • हिया संघवी – 99.8%
  • अविशी सिंह – 99.8%
  • संबित मुखोपाध्याय – 99.8%