मुख्यमंत्री योगी का सभी जनपदों में साइबर क्राइम थाने स्थापित करने का निर्णय अभिनंदनीय : डॉ राजेश्वर सिंह

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com)  सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवर्तनकारी नेतृत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सिंह ने 60,244 पदों के लिए एक साथ निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती अभियान शुरू करने के मुख्यमंत्री के अभूतपूर्व कदम की सराहना की तथा विधायक ने इसे राज्य के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।

विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सजग नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साथ 60,244 पदों पर भर्ती की जा रही है, पिछले 7 साल में यूपी पुलिस में विभिन्न पदों पर निष्पक्ष और पारदर्शितापूर्वक 1 लाख 64 हजार युवा भर्ती किए गए,

जिनमें 22 हजार से अधिक बेटियां शामिल हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण की क्षमता मात्र 6 हजार थी, जो योगी सरकार में 3 गुना बढ़ाई गयी है।साथ ही सभी थाने CCTV कैमरों से लैस हो रहे हैं,

PAC की सभी 54 बटालियन को पुनर्गठित किया गया है, तीन महिला बटालियन का गठन भी किया जा चुका है।साइबर क्राइम को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना करते हुए विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए,

कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 57 जनपदों में साइबर क्राइम थाने स्थापित करने का अभिनंदनीय निर्णय लिया है, मंडल स्तर के 18 जनपदों में पहले से साइबर क्राइम थाने स्थापित हैं।

डॉ. सिंह ने चल रहे भर्ती अभियानों के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की, जिससे रोजगार का मार्ग अधिक सुलभ हो गया है।

इसके साथ ही पुलिस सुधार और कानून-व्यवस्था की मजबूती पर फोकस ने उत्तर प्रदेश की पहचान को नए सिरे से परिभाषित किया है।