मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में जननायक बिरसा मुंडा के संघर्ष को नमन किया। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 150वींजयंती हैं।एक नवंबर से 15 नवंबर तक जनजाति गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति समाज अपनी परंपरा पर गर्व करते हुए मुख्यधारा में शामिल हो-इसी उद्देश्य से ये उत्सव मनाया जा रहा है।
भागीदारी उत्सव में 22 राज्यों के विभिन्न जन-जातीय समाज के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। हस्तशिल्प, कला और व्यंजनों का मेला भी सजा है। सीएम ने कहा कि इस उत्सव के जरिये हम सब भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं।
