पंजाब के नए सीएम बने चरणजीत सिंह चन्नी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, राहुल गांधी रहे मौजूद

National

(www.arya-tv.com) चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चन्नी के अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी ने मंत्री पद की शपथ ली है बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री बने है।

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री बनें। अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने है इससे पहले ही कांग्रेस ने अपना सीएम का चेहरा बदला है। सूत्रों का मानना है, कैप्टन अमरिंदर सिंह इस शपथग्रहण में शामिल नहीं हुए है। लेकिन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने जा सकते हैं।

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। ​​कहां ​जा रहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नया चेहना पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू होंगे। चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ समारोह में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पहुंचे। हालांकि राहुल गांधी शपथ ग्रहण के दैरान लेट हो गए थे उस से पहले ही चन्नी ने मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले चूके ​​थे।