Ayodhya News: यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने किये रामलला के दर्शन, पप्पू यादव के साधु भेष पर बरसे महाना

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पप्पू यादव के प्रदर्शन पर बोले महाना संसद भवन के बाहर कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के प्रदर्शन को लेकर […]

Continue Reading

प्रवासी पक्षियों को मिलेगा नया आशियाना, 10 स्थानों पर विकसित होंगे प्राकृतिक ठिकाने

बरेली, । प्रवासी पक्षियों के लिए वन विभाग ने दस स्थानों पर वेटलैंड विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 50 हेक्टेयर से अधिक भूमि चिह्नित की गई है। इन वेटलैंड में जल संरक्षण के साथ पौधरोपण और जैव विविधता बढ़ाने के प्रयास होंगे, जिससे प्रवासी परिंदों को अनुकूल माहौल मिल सकेगा। […]

Continue Reading

Pilibhit News : न्याय न मिलने पर 10 अगस्त को आत्मदाह की चेतावनी, मृतका के परिजन ने घर के बाहर लगाया फ्लैक्स!

पीलीभीत, धन्वंतरि अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतका के परिवार ने अब न्याय न मिलने पर 10 अगस्त को जिला प्रशासन के सामने सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी है। परिवार ने घर के बाहर फ्लैक्स लगाकर अस्पताल सील […]

Continue Reading

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज

बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है. वो कैंसर से पीड़ित थे, जिसका इलाज चल रहा था. उमाशंकर बलिया जिले के रसड़ा तहसील के खनवर गांव के रहने वाले थे और मौजूदा समय में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक थे.बसपा सुप्रीमो मायावती ने सिंह के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक […]

Continue Reading

यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, पीएम मातृ वंदना योजना में लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण; महिलाओं के खातों में सीधे पहुंचे 86.55 करोड़

लखनऊ। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 जुलाई तक राज्य ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक पंजीकरण कर 102.13 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। सरकार द्वारा तय 3,97,567 लाभार्थियों के लक्ष्य के मुकाबले 4,06,058 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का पंजीकरण किया […]

Continue Reading

गोरखपुर को जल्द मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 3 महीने में 20 प्रतिशत काम पूरा, जानिए क्या है खासियत

उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खेल अवसंरचना विकास योजना के तहत बन रहे इस स्टेडियम का करीब 20 प्रतिशत निर्माण कार्य महज तीन महीने में पूरा कर लिया गया है। 16 मई 2026 […]

Continue Reading

जौनपुर में बारिश का कहर: खुले गड्ढे में भरे पानी में डूबे दो मासूम, 6 और 5 साल के बच्चों की मौत

जौनपुरः जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में ‘सबमर्सिबल पंप’ लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो बच्चों की बुधवार शाम मौत हो गयी। मड़ियाहूं के उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर निवासी अच्छेलाल उर्फ पप्पू गौतम ने ‘सबमर्सिबल पंप’ लगाने के लिए मंगलवार को बोरवेल […]

Continue Reading

कानपुर : मर्चेंट नेवी ऑफिसर सागर का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

 रूस-यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले शहर के होनहार सागर गुप्ता का शव बुधवार को 19वें दिन शास्त्रीनगर स्थित घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। बेटे का शव देखकर वृद्ध मां बेसुध होकर गिर पड़ी। पत्नी की चीखों से कोई अपने आंसू नहीं रोक सका। पड़ोसियों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। हालांकि सागर की […]

Continue Reading

पति ने बॉयफ्रेंड से कराई 5 बच्चों की मां की शादी, 21 साल पहले जिससे लव मैरिज की, आज उसे कोई और आ गया पसंद

यूपी के संत कबीरनगर में एक असामान्य घटना में एक शख्स ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की कथित रूप से उसके प्रेमी से शादी करा दी। दरअसल, शख्स ने अपनी पत्नी का कुछ वक्त से दूसरे शख्स के साथ प्रेम संबंध होने का दावा किया था। जान लें कि यह घटना धनघटा तहसील के […]

Continue Reading

सो रहा था परिवार, अचानक भरभराकर गिर गया 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत; प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के महुली गांव में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 100 वर्ष पुराना एक जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में सो रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक सुरक्षित बच गया है। घटना की […]

Continue Reading