जवाहर भवन की सातवीं मंजिल से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल… पूरब से लेकर पश्चिम तक के कई जिलों में बांटे गये फर्जी अंकपत्र

मदरसा बोर्ड में फर्जी अंकतालिकाओं, बदले हुए पन्नों, जाली दस्तावेजों व फर्जी नियुक्तियों के गिरोह का खुलासा हाल के दिनों में हुआ। इस गिरोह के खिलाफ ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर मदरसा शिक्षक के पद पर तैनात शमशुल हुदा खान के वेतन भुगतान की जांच के बाद कार्रवाई तेज हुई। जब जांच का दायरा बढ़ा […]

Continue Reading

यूपी में भी पड़ेगा दितवाह तूफान का प्रभाव, आज से सर्दी दिखाएगी सख्त मिजाज

उत्तर प्रदेश में सोमवार यानि 1 दिसंबर से सर्दी अपना और सख्त मिजाज दिखाने जा रही है। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, इटावा, बरेली, मुजफ्फरनगर समेत कई अन्य जिलों में जहां शीतलहर का अलर्ट जारी किया है तो वहीं कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। इस बीच तूफान दितवाह […]

Continue Reading

किसानों को लाभ दिलाने को भू-इंजीनियरिंग मॉडल पर तेजी से हो रहा काम, 15 दिनों के भीतर पेश होगी विस्तृत रिपोर्ट

कृषि भवन में शुक्रवार को कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में आईआईटी रुड़की के प्रोफेसरों के साथ प्रदेश में प्रस्तावित भू-इंजीनियरिंग आधारित कृषि मॉडल पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने निर्देश दिया कि पूर्व में हुए प्रयोगों की लागत, किसानों को प्राप्त लाभ […]

Continue Reading

अब नहीं खोएगा बच्चों का कोई रिकॉर्ड… APAAR ID से जुड़ेगा स्कूल से लेकर सफलता तक का सफर

 प्रदेश के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की अपार (आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) आईडी बनाने की प्रक्रिया अब तेज की जा रही है। स्कूल महानिदेशक ने आईडी निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई है। अब इस आईडी को बहुउपयोगी बनाने की योजना है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने सभी जिला विद्यालय […]

Continue Reading

SIR एक साज़िश… सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तीखा प्रहार, अभियान को बताया देश में लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ये देशवासियों के ख़िलाफ़ एक बहुत बड़ी साज़िश है, जो अंग्रेजों की गुलामी से भी ख़राब स्थिति में ले जाएगी। समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने […]

Continue Reading

पीएचडी की 10 सीटों पर 48 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, नेशनल पीजी कॉलेज में पीएचडी की सम्पन्न हुई प्रवेश परीक्षा

 नेशनल पीजी कॉलेज में पीएचडी प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई। 10 सीटों के लिए कुल 48 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 38 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सहभाग किया। परीक्षा परिणाम आगामी 1 दिसम्बर को महाविद्यालय की वेबसाइट www.npgc.in पर घोषित किया जाएगा।उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 16 दिसम्बर को साक्षात्कार और प्रेज़ेंटेशन के लिए आमंत्रित किया […]

Continue Reading

डीएम ने की पुनरीक्षण की समीक्षा, शिथिलता पर जताई नाराजगी, कहा- 30 तक पूरा करें काम, निगरानी तेज करने का निर्देश

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक गुरुवार को सदर तहसील में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने की।जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्र के कार्य में शिथिलता पाएं जाने पर कड़ी नाराज़गी जताई। कहा कि सुपरवाइजर फील्ड में जाकर […]

Continue Reading

सपा का सामान बाहर…ईओ आवास पर लिया पूर्ण कब्जा, छावनी बना नकटादाना चौराहा

 ईओ आवास में संचालित सपा कार्यालय को खाली कराने की मुहिम पूरी कर ली गई। कुछ माह पूर्व प्रशासन ने अपना ताला डालकर रंगाई पुताई बाहर से करा ली थी। अब शनिवार को पुलिस प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में पूरी तरह से आवास पर कब्जा ले लिया गया। भीतर रखा सपा का सामान जब्त कर […]

Continue Reading

97 बैच के 27 BEO बनेंगे BSA, अयोध्या मंडल के शिक्षा अधिकारियों को मिलेगी Promotion

खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के लिए प्रोन्नति का रास्ता खुल गया है। करीब 28 साल बाद 1997 बैच के खंड शिक्षा अधिकारियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर प्रोन्नति दी जाएगी। सबसे ज्यादा लाभ अयोध्या मंडल को मिलने की उम्मीद है, जहां 27 खंड शिक्षा अधिकारियों की प्रोन्नति प्रस्तावित है। मंडल के […]

Continue Reading

फिरोजाबाद में बिजली टावर से गिरकर युवक की मौत: सेफ्टी बेल्ट के टूटने से हुआ हादसा, पुलिस ने जांच की शुरू

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना टूंडला क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली के टावर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार जनपद के थाना टूंडला क्षेत्र में नगला सोना लाइन पार में कल शाम हाई वोल्टेज लाइन के टावर पर काम […]

Continue Reading