ब्राह्मण परिवार लखनऊ की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न

Lucknow
  • ब्राह्मण परिवार लखनऊ की कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न

ब्राह्मण परिवार लखनऊ (रजिस्टर्ड) की प्रदेश कार्यकारिणी की कोर कमेटी की द्वितीय पाक्षिक बैठक प्रदेश कार्यालय, ज्ञानोदय टावर, कैंपल रोड, लखनऊ में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण (सीनियर एडवोकेट, उच्च न्यायालय) ने की, जिसमें कोर कमेटी के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा
बैठक में आयोजित पिछली बैठक के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही 8 मार्च को आयोजित होली मिलन कार्यक्रम तथा 15 मार्च को जी.पी.ओ. स्थित गांधी प्रतिमा, लखनऊ पर हुए कार्यक्रम एवं परशुराम जन्मोत्सव से जुड़े आयोजन की समीक्षा भी की गई।

समसामयिक मुद्दों पर गंभीर चर्चा
कोर कमेटी की बैठक में ब्राह्मण समाज के प्रति हो रही अनादरपूर्ण टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने इस विषय पर एकजुट होकर समाज के सम्मान की रक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया।

यूजीसी कानून के विरोध का ऐलान
बैठक में यूजीसी से संबंधित कानून के विरोध को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक विरोध और संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

एकजुटता और संघर्ष का संदेश
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया तथा भगवान परशुराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।