(www.arya-tv.com)केंद्रीय कार्यालय पर मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को देखते हुए घर घर अभियान के बारे में बताया गया। इस अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जनता के साथ सीधे तौर पर जुड़ने की सलाह दी गयी। जिससे कि प्रत्येक व्यक्ति सरकार के द्वारा आम जनता के हितों के लिए चलायी जा रही योजनाओं को अच्छे से जान ले और उसका लाभ उठा सके। साथ ही सरकार की लाभकारी योजनाओं के विषय में जानकारी मिल सके। इस बैठक में मंडल प्रभारी एसपी तिवारी ने सभी को मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया।
बैठक में एक महीने के कार्यक्रम की रूपरेखा पत्रक के द्वारा कार्यकर्ताओं को बताया गया जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर में जाना और क्षेत्र की जनता से भाजपा के द्वारा किए गए लाभों के विषय में बताया गया और मिस कॉल देने के विषय में भी बताया गया तभी माना जाएगा कि कार्यकर्ता ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक महीने कार्यकर्ता घर घर जाकर के संपर्क करें भाजपा के द्वारा दिए गए लाभकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दें। बैठक में मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा,रमा शंकर त्रिपाठी,सुनील कुमार शर्मा,बृजेश कुमार मिश्रा,वैभव विश्वकर्मा,मनीष अवस्थी, अखिलेश त्रिपाठी,सर्वेश पांडेय,अरविंद चौबे,दीप त्रिवेदी,राजकुमारी,नितेष वाष्णेय,दुर्गेश शुक्ला,नीजर शर्मा,विजय तिवारी,रमेश शर्मा,प्रवीण शर्मा,उमाकांत त्रिपाठी, अमृता वर्मा,पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह,पार्षद प्रतिनिधि विमल तिवारी आदि साहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।