भाजपा विधायक ने बोला हिंदुस्तान में नहीं, पाकिस्तान जाकर सरकार बनाएं अखिलेश

Meerut Zone UP

मेरठ(www.arya-tv.com) मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक उमेश मलिक ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कहा कि हिंदुस्तान में तो उनकी सरकार बनने का सपना पूरा नहीं होगा। वह अपनी सरकार पाकिस्तान में जाकर बनाएं।

विधायक उमेश मलिक रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव ढिंढावली में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान को निशाना बनाते हुए कहा कि उनका सरकार बनाने का सपना हिंदुस्तान में पूरा नहीं होगा। वीडियो में विधायक कह रहे हैं कि यदि उन्हें सरकार बनाने का सपना पूरा करना है, तो पाकिस्तान चले जाएं। पाकिस्तान में उनका सपना पूरा हो सकता है।

औरैया जिले में अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में जनता सबक सिखाएगी।

अखिलेश यादव ने भाजपा का पत्ता साफ होने के बाद फिर से सपा की सरकार बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार एम्बुलेंस की व्यवस्था फिर से सुधारेगी।

मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि बनवाएंगे। आम जनता को समय से न्याय मिल सके और अपराधियों पर समय से कार्रवाई हो सके, इसके लिए पुलिस के अच्छे इंतजाम किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप भी दिए जाएंगे।