केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियां गिनाने में जुटे भाजपा नेता, पार्टी नेताओं के साथ भी बैठक

# ## Bareilly Zone

(www.arya-tv.com)  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज दोपहर बरेली पहुंचे। इससे पहले डिप्टी सीएम के बरेली कार्यक्रम को लेकर पार्टी के पदाधिकारी तैयारी में जुटे रहे। डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से बरेली पुलिस लाइन पहुंचे, जहां से वह कार द्वारा मिनी बाइपास रोड स्थित निर्मल रिसोर्ट में पहुंचे। उनके साथ मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसदर संतोष गंगवार, प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार और अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

केंद्र सरकारी की उपलब्धि गिनाने में जुटे भाजपा नेता

साल 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार को 9 साल केंद्र में हो चुके हैं। अगले साल लोकसभा चुनाव है। ऐसे में केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए अलग अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इनमें प्रदेश के डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री, प्रभारी मंत्री और सांसद, विधायक भी सरकार के काम गिना रहे हैं। बरेली में मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के सांसद, सभी भाजपा विधायक, पार्टी के पदाधिकारी और प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी शामिल हुए।

2024 की तैयारियां तेज

आगामी लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में 80 लोकसभा सीटो वाले यूपी में भाजपा की सबसे ज्यादा नजर है। प्रदेश में 2017 से भाजपा की सरकार है। आगामी चुनाव को लेकर यूपी में भाजपा कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। बरेली भाजपा का गढ़ है।

यहां बरेली और आंवला दो लोकसभा सीट हैं, दोनों ही भाजपा के खाते में हैं। बरेली से पूर्व केंद्रीय मंत्री ओर भाजपा के कद्दावर नेता संतोष गंगवार सांसद हैं, जबकि आंवला से धर्मेंद्र कश्यप सांसद हैं। बरेली में विधानसभा की 9 सीटे हैं, इनमें से 7 पर भाजपा के विधायक हैं। बाकी दो सपा के खाते में हैं। आगामी चुनाव को लेकर भाजपा यहां पूरी ताकत लगाए हुए हुए।

मंडल ही नहीं हर वार्ड में पहुंचे सरकार की उपलब्धि

केशव प्रसाद मौेर्य ने भाजपा सांसद, प्रदेश सरकार के मंत्री, सभी विधायक और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें कहा कि सरकार की जो जो उपलब्धि है, वह हर घर तक पहुंचे। मंंडल से लेकर वार्ड वाइज इसे शामिल किया जाए। हर घर में भाजपा के काम गिनाए जाएं। इसके लिए महिला मोर्चा और सभी पदाधिकारियों को लगााया गया है। डिप्टी सीएम अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।