‘सीने पर तानी पिस्तौल और दाग दी गोली’; BJP नेता की दिनदहाड़े हत्या, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

# ## National

(www.arya-tv.com)  उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात थाना सिकरारा क्षेत्र के तहत आने वाले बोधापुर गांव में अंजाम दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। हत्या बाइक सवार 2 बदमाशों ने की है। SP अजय पाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। मृतक के छोटे भाई श्रवण यादव की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शादी का कार्ड देने के बहाने रुकवाई कार

मृतक के छोटे भाई श्रवण यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रमोद यादव अपनी क्रेटा कार से जौनपुर शहर जाने के लिए निकले थे। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर बाइक सवार 2 लड़कों ने उनकी कार रुकवाई। शादी का कार्ड देने के बहाने कार का शीशा नीचे कराया और सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।

आरोपियों ने करीब 7 से 8 गोलियां चलाईं, जिनमें से 6 गोलियां प्रमोद यादव को लगीं। 4 गोलियां पेट में, एक गोली कंधे पर एक गोली जांघ में लगी। वारदात अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

की करके हत्या किए जाने का शक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व योजना के अनुसार रेकी करके भाजपा नेता की हत्या की गई है। क्योंकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रमोद कुमार को बाइक सवार 2 बदमाशों ने रोका था, जिन्हें दूर खड़े एक शख्स ने इशारा करके कुछ बताया था। फरार होते समय वह तीसरा शख्स भी आरोपियों के साथ बाइक पर बैठ कर भागा था।

लड़ा था विधानसभा चुनाव 2012

बता दें कि भाजपा नेता प्रमोद कुमार यादव ने मल्हनी विधानसभा से 2012 का चुनाव लड़ा था। उनके विरोध में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पूर्व पत्नी जागृति सिंह खड़ी थीं। चुनाव समाजवादी पार्टी के पारसनाथ यादव ने जीता था।
जागृति सिंह दूसरे नंबर पर और प्रमोद यादव तीसरे नंबर पर रही थीं।बता दें कि भाजपा नेता प्रमोद कुमार यादव के पिता राजबली यादव का भी 35 साल पहले मर्डर हुआ था। राजबली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य थे।